एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का आज चित्रकूट दौरा, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का करेंगे शिलान्यास

प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री 29 फरवरी को पीएम-किसान योजना के तहत सभी लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के वितरण का अभियान लॉन्च करेंगे.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पीएम-किसान योजना के एक साल पूरे होने के अवसर पर शनिवार को चित्रकूट से देशभर में 10 हजार किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की शुरूआत करेंगे. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ''जीवंत कृषि क्षेत्र के लिये साथ आएं. चित्रकूट से कल देश भर में 10 हजार किसान उत्पादक संगठनों की शुरूआत होगी. इससे किसानों को तकनीकी, वित्तीय सहयोग एवं बाजार पहुंच सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.''

प्रधानमंत्री ने कहा कि चित्रकूट में कल के कार्यक्रम में हम 'पीएम किसान योजना' की पहली वर्षगांठ मनायेंगे जिसने पिछले एक वर्ष में करोड़ों किसानों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया.

उन्होंने कहा कि हम इस बात का प्रयास कर रहे हैं कि पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ भी मिले. प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में चित्रकूट से बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की आधारशिला रखने की भी जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेस वे इस क्षेत्र के युवाओं के लिये प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा और इस क्षेत्र में रक्षा कारिडोर में मदद करेगा .

वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री 29 फरवरी को पीएम-किसान योजना के तहत सभी लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के वितरण का अभियान लॉन्च करेंगे.

बयान में कहा गया है कि छोटे और सीमांत किसानों की संख्या लगभग 86 प्रतिशत है, जिनके पास देश में 1.1 हेक्टेयर से कम औसत खेती है. इन छोटे, सीमांत और भूमिहीन किसानों को कृषि उत्पादन के दौरान भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है . इन किसानों को अपनी आर्थिक कमजोरी के कारण अपने उत्पादों के विपणन की चुनौती का भी सामना करना पड़ता है.

इसमें कहा गया है कि एफपीओ से छोटे, सीमांत और भूमिहीन किसानों के सामूहीकरण में सहायता होगी, ताकि इन मुद्दों से निपटने में किसानों की सामूहिक शक्ति बढ़ सकें . एफपीओ के सदस्य संगठन के तहत अपनी गतिविधियों का प्रबंधन कर सकेंगे, ताकि प्रौद्योगिकी, निवेश, वित्त और बाजार तक बेहतर पहुंच हो सके और उनकी आजीविका तेजी से बढ़ सके.

बहरहाल, मोदी सरकार ने किसानों के आय समर्थन के रूप में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को लॉन्च किया था, ताकि किसानों को कृषि, संबंधित गतिविधियों और घरेलू आवश्यकताओं का खर्च वहन करने में सहायता हो सके.

योजना के तहत हर योग्य लाभार्थी को प्रति वर्ष 6000 रुपये की धनराशि दी जाती है. यह धनराशि दो-दो हजार रुपये के रूप में तीन बार चार माह की किस्तों में दी जाती है. यह भुगतान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्रणाली के तहत योग्य लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे ऑनलाइन भेजी जाती है.

बयान में कहा गया है कि पीएम-किसान लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान करने का विशेष अभियान चलाया जायेगा.

पीएम-किसान योजना के तहत लगभग 8.5 करोड़ लाभार्थियों में से 6.5 करोड़ से अधिक किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड हैं. इस अभियान से यह सुनिश्चित होगा कि लगभग दो करोड़ पीएम-किसान लाभार्थियों को भी किसान क्रेडिट कार्ड वितरित कर दिए जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget