एक्सप्लोरर

राजीव गांधी के समय तीन तलाक पर कांग्रेस ने जो गलती की थी, वही गुनाह फिर कर दिया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि महिला अधिकारों पर झूठ बोलने वाली कांग्रेस ने अपनी असली सच्चाई भी देश के सामने रख दी है. तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस किस हद तक जा सकती है, ये भी उसने कल फिर बता दिया है.

चूड़ाभंडार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला करते हुए दावा किया कि उसने पश्चिम बंगाल की धरती को बदनाम किया है और लोगों को असहाय बना दिया. उत्तरी बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में बीजेपी की एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि राज्य को 'दीदी' की जगह 'उगाही सिंडिकेट' चला रहा है. ममता को प्यार से लोग 'दीदी' कहते हैं. मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वाम दलों को अपदस्थ करने के बाद 'मां, माटी, मानुष' के नाम पर बंगाल में सत्ता हासिल करने वालों ने हिंसा की संस्कृति को अपना लिया है. उन्होंने बंगाल की धरती को बदनाम किया और लोगों को असहाय बना दिया है.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि महिला अधिकारों पर झूठ बोलने वाली कांग्रेस ने अपनी असली सच्चाई भी देश के सामने रख दी है. तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस किस हद तक जा सकती है, ये भी उसने कल फिर बता दिया है. कांग्रेस ने अब खुलकर कह दिया है कि वो तीन तलाक पर बन रहे कानून का विरोध करती है.

पीएम ने कहा, राजीव गांधी के समय, शाह बानो केस में कांग्रेस ने जो गलती की थी, अब वही गुनाह उसने कर दिया है. वो भूल गई है कि तीन तलाक से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को कितने बुरे दौर से गुजरना होता है, कितने संकटों से गुजरना होता है. लेकिन तुष्टिकरण के लिए किसी भी हद से गुजरने वाली कांग्रेस ने, न सिर्फ तीन तलाक कानून को संसद में रोका, बल्कि उसे अब खत्म करने की भी बात करने लगी है.

मोदी ने कहा कि मैं देश की सभी मुस्लिम बहनों-बेटियों को ये भरोसा देना चाहता हूं कि तीन तलाक कानून को हटने नहीं दिया जाएगा. बीजेपी, महिलाओं के अधिकार के लिए, महिलाओं को न्याय के लिए, पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि बंगाल की सरकार द्वारा घुसपैठियों का स्वागत किया जाता है. लेकिन दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल, बीजेपी के नेताओं को बंगाल आने से रोका जाता है. सारदा चिटफंड घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा कोलकाता पुलिस आयुक्त से पूछताछ करने के प्रयास के खिलाफ धरने पर बैठने के लिए बनर्जी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब मुख्यमंत्री ने उन धोखेबाजों को बचाने के लिए धरना दिया जिन्होंने लाखों गरीबों को लूट लिया. उन्होंने कहा, ''यह चौकीदार न तो चिटफंड घोटालों के दोषियों को छोड़ेगा और न ही उन्हें बचाने वालों को.''

वीरेंद्र सहवाग का लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार, कहा- 5 साल बाद भी अफवाहों में कुछ नहीं बदला

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: प्रियंका गांधी बोलीं- क्यों हुआ लाठी चार्ज और पेपर लीक? गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री दें जवाब
LIVE: प्रियंका गांधी बोलीं- क्यों हुआ लाठी चार्ज और पेपर लीक? गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री दें जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश, कहा- 'समस्या...'
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget