एक्सप्लोरर

'मैंने ख्वाब देखा, मोदी जी विपक्ष में बैठ नजर आएं, तभी पूर्ण होगी तपस्या', पवन खेड़ा ने कहा

पवन खेड़ा ने कहा कि बीजेपी में अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और दूसरे नेता आपस में ही लड़ रहे हैं, जिसकी वजह से सरकार गिरेगी और 2029 से पहले ही लोकसभा चुनाव होंगे.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लेकर बड़े दावे किए हैं. उनका कहना है कि उनकी तपस्या तभी पूरी होगी जब वह पीएम मोदी को विपक्ष में बैठा देखेंगे और 10 साल उनकी पार्टी के नेताओं ने जिन चीजों का सामना किया है, वह उन्हें भी फेस करना चाहिए. पवन खेड़ा का तो यहां तक कहना है कि 2029 तक मोदी सरकार नहीं चल पाएगी उससे पहले ही सरकार गिरेगी और कांग्रेस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए तैयारी कर रही है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ इंटरव्यू में पवन खेड़ा ने पीएम मोदी, सरकार, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़े बयान दिए हैं. पवन खेड़ा ने कहा, 'अब मुझे राज्यसभा के लिए नहीं करना है. अब मेरा एक सपना है... नरेंद्र मोदी को विपक्ष में बैठना चाहिए. बिना उनको हराए मुझे नहीं लगता कि तपस्या पूरी होगी. वह रिटायर हो जाएं फिर क्या फायदा. उन्हें विपक्ष में बैठना चाहिए और वह भी वो सब महसूस करें जो पिछले 10 साल से हम और हमारे नेता फेस कर रहे हैं. ये मेरा जुनूनी सपना है.'    

जब पवन खेड़ा से पूछा गया कि उनकी पार्टी में किसी और नेता का ये सपना नहीं है क्योंकि कभी किसी और ने ऐसी बात नहीं कही है तो पवन खेड़ा ने कहा, 'वह लोग बड़े दिल वाले हैं पर मैं नहीं हूं.' अमित शाह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये तो आपस में ही अभी लड़ रहे हैं. प्रधानमंत्री तो नरेंद्र मोदी हैं. वो लोग तो आपस में एक-दूसरे को कर देंगे जो करना होगा.'

पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी में नेताओं की आपस में जंग चल रही है, जिसमें कांग्रेस का कोई हाथ नहीं है, वो लोग खुद इसके लिए काफी हैं और उनमें फूट जरूर पड़ेगी. उन्होंने मिड टर्म इलेक्शन का दावा करते हुए कहा, '2029 से पहले ही पार्टी में फूट पड़ जाएगी और सरकार गिरेगी. मुझे नहीं लगता कि इसके लिए 2029 तक का इंतजार करना पड़ेगा. उन्होंने यह भी कहा कि मिड टर्म इलेक्शन होगा और हम उसी तैयारी के साथ चल रहे हैं. अटल जी के बाद क्या हुआ, 2004 के बाद बीजेपी का क्या हुआ? वही खींचातानी. प्रमोद महाजन जी चले गए तो सब शांत हो गया.'

 

यह भी पढ़ें:-
बड़ी चूक! ट्रेन में था भारी मात्रा में विस्फोटक, 12 TNT सिलेंडर मिले, टेंशन में आए अधिकारी, जानें कहां हुआ ये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
सेना को जल्द मिलने जा रही ‘प्रलय’ की ताकत, ओडिशा तट पर सफल परीक्षण, राजनाथ ने दी बधाई
सेना को जल्द मिलने जा रही ‘प्रलय’ की ताकत, ओडिशा तट पर सफल परीक्षण, राजनाथ ने दी बधाई
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
'राहुल गांधी खुलकर अराजकता पर उतरे', SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे अमित शाह
'राहुल गांधी खुलकर अराजकता पर उतरे', SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget