एक्सप्लोरर

PM Modi Security Breach: FSL टेस्ट के लिए भेजी गई बच्चे की दी फूलों की माला, होगी जांच

MPM Modi Security Breach: पीएम मोदी कर्नाटक के हुबली में रोड शो कर रहे थे. इस दौरान एक 11 साल का लड़का अचानक उनके पास माला लेकर पहुंच गया. माला को जांच के लिए FSL भेजा गया है.

PM Modi Security Breach: कर्नाटक के हुबली में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान एक 11 साल का बच्चा अचानक उनकी तरफ दौड़ता हुआ उनके करीब पहुंच गया था. दरअसल वह बच्चा पीएम मोदी तक फूलों की माला पहुंचाना चाहता था. पीएम मोदी को बच्चे की तरफ से दी गई माला को जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेजा गया है. सूत्रों के अनुसार एफएसएल में माला का विस्तृत विश्लेषण किया गया ताकि, यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसमें कोई हानिकारक रसायन या जहरीला पदार्थ तो नहीं है.

हालांकि, परीक्षणों ने इसमें हानिकारक या संदिग्ध पदार्थ नहीं होने की पुष्टि हुई है. इस संबंध में एक रिपोर्ट राज्य पुलिस विभाग और विशेष सुरक्षा समूह (SPG) को सौंपी गई है. कुणाल ढोंगड़ी नाम के लड़के ने प्रधानमंत्री को माला पहनाने के लिए सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया था. बाद में उसने पीएम मोदी को भगवान तक बताया था. उसने कहा कि वे कोई साधारण इंसान नहीं हैं. मैं उनका प्रशंसक हूं और उनसे मिलना चाहता हूं.

लड़का पीएम को घर बुलाना चाहता है

कुणाल ढोंगड़ी ने आगे कहा कि वह पीएम मोदी को करीब से देखना चाहता था. कुणाल ने कहा कि मैं पीएम मोदी को घर आमंत्रित करना चाहता हूं. मैं उनके भाषणों से प्रेरित हूं. मैं अपने दादा, चाचा और ढाई साल के भाई के साथ पीएम मोदी को देखने आया था. हमें बच्चे के लिए आरएसएस (RSS) की ड्रेस मिली थी.

लड़का जिंदादिल इंसान था

कुणाल ढोंगड़ी ने कहा, हम चाहते थे कि बच्चा पीएम मोदी को माला पहनाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. इसलिए, मैंने पीएम मोदी को माला पहनाने की पहल की और मैं उनसे हाथ भी मिलाना चाहता था. लेकिन, पुलिस ने मुझे रोका. पूर्व विधायक अशोक कटावे ने कहा कि लड़का जिंदादिल इंसान था. पीएम मोदी की सुरक्षा का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है. वह पीएम मोदी का डाई हार्ड फैन है. हालांकि, उसने पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध लगाकर गलती की. उसे माफ कर देना चाहिए. लड़के को पुलिस सुरक्षा, मुद्दे की संवेदनशीलता और परिणामों के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि पीएम के लिए भारी सुरक्षा घेरा था. लड़के ने पीएम मोदी को माला पहनाने के लिए सुरक्षा का उल्लंघन किया था. हमारी जानकारी के मुताबिक, उन्होंने ऐसा पीएम के लिए प्यार की वजह से किया.

ये भी पढ़ें: PM Modi Security Breach: पीएम मोदी की सुरक्षा में नहीं हुई कोई चूक! पुलिस ने कहा- प्रधानमंत्री ने ही लड़के को माला पहनाने की दी थी इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget