एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने कहा- भारत ने कोरोना से होने वाले नुकसान को लेकर तमाम आशंकाएं निर्मूल साबित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब कोरोना संकट सामने आया तो भारत को लेकर तरह तरह की आशंकाएं प्रकट की गई, लेकिन जनता की जागरूकता और सेवा भाव से इसे ध्वस्थ कर दिया गया.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब कोरोना संकट सामने आया तो भारत में इससे होने वाले नुकसान को लेकर बड़े-बड़े विशेषज्ञ तमाम तरह की आशंकाएं प्रकट कर रहे थे. लेकिन यहां के लोगों ने इस संकट का मजबूती से मुकाबला कर उनकी तमाम आशंकाओं को निर्मूल साबित कर दिखाया.

मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान उक्त बातें कही. उन्होंने कोरोना महामारी के परिणाम स्वरूप देश भर में लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश और वाराणसी में किए गए विभिन्न संगठनों के सेवा भाव को ‘‘अभूतपूर्व’’ बताया है. साथ ही संकट काल में लोगों तक भोजन और अन्य तरह की सहायता पहुंचाने के लिए सरकार के विभागों की सराहना की.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री मोदी ने सरहाना की

मोदी ने कोविड-19 संकट का मुकाबला करने और इससे अधिक से अधिक लोगों की जान बचाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी सराहना की. उन्होंने कहा, ‘‘आपने सुना होगा 100 साल पहले ऐसी ही भयानक महामारी हुई थी. तब भारत में इतनी जनसंख्या नहीं थी. कम लोग थे. लेकिन उस समय इस महामारी में दुनिया में जहां सबसे अधिक लोग मारे गए, उसमें हमारा हिंदुस्तान भी था. करोड़ों लोग मर गए थे.’’ मोदी ने कहा कि इसलिए जब इस बार महामारी आई तो सारी दुनिया भारत को लेकर आशंकित हो गई.

लोगों को डर लगता था कि 100 साल पहले भारत में इतनी बर्बादी हुई थी, इतने लोग मारे गए थे, तो आज भारत की क्या स्थिति होगी जबिक आबादी इतनी है और साथ में चुनौतियों का अंबार भी. उन्होंने कहा, ‘‘बड़े-बड़े विशेषज्ञ यह कह रहे थे और भारत पर सवाल खड़ा करने लगे थे कि इस बार भी हालत बिगड़ जाएगी.

जनता के सहयोग से सभी आशंकाओं को ध्वस्त कर दिया- पीएम मोदी

23-24 करोड़ की आबादी वाले हमारे उत्तर प्रदेश को लेकर ढेर सारी आशंकाएं थी कि कैसे बचेगा? कोई कहता था प्रदेश में गरीबी बहुत है. प्रवासी कामगार बहुत हैं, दो गज की दूरी का पालन कैसे कर पाएंगे? भूख से मर जाएंगे?’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता के सहयोग और उत्तर प्रदेश के लोगों के परिश्रम और पराक्रम ने सारी आशंकाओं को ध्वस्त कर दिया.

उन्होंने कहा, ‘‘ब्राजील जैसे बड़े देश में, जिसकी आबादी उत्तर प्रदेश जितनी ही है, 65000 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई जबिक हमारे उत्तर प्रदेश में 800 लोगों की मृत्यु हुई. उत्तर प्रदेश में हजारों जिंदगियां, जिनके मरने की संभावना जताई जा रही थी, उन्हें बचा लिया गया.’’

जनता के जागरूकता और सेवा भाव की प्रधानमंत्री मोदी ने सरहाना की

मोदी ने कहा कि आज स्थिति यह है कि उत्तर प्रदेश ने ना सिर्फ संक्रमण की गति को काबू में किया है बल्कि जिन्हें कोरोना हुआ है, वो भी तेजी से ठीक हो रहे हैं. प्रधानमंत्री ने इसके लिए जनता की जागरूकता और उनके किए गए सेवा भाव की सराहना की.

उन्होंने कहा, ‘‘आप जैसे धार्मिक और सामाजिक संगठनों का सेवा भाव है, संकल्प जो आपके संस्कारों में है. जिसने इस कठिन से कठिन दौर में समाज के हर व्यक्ति को कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने की ताकत दी है. बहुत बड़ी मदद की है.’’

यह भी पढ़ें.

LAC पर कांग्रेस का पीएम मोदी से सवाल, पूछा- क्या गलवान घाटी पर भारत का दावा कमजोर किया जा रहा है?

जम्मूः सरकारी बंगलों में मंत्रियों और अधिकारियों के अवैध कब्जे पर हाई कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
Embed widget