एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने युवाओं संग बिताए 6 घंटे, यंग इंडिया लीडर्स डायलॉग में बोले- नौजवानों से 'परम मित्र' वाला नाता

PM Modi: युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज अधिकतर सेक्टर में में भारत अपने लक्ष्यों को तय समय से भी पहले हासिल करके दिखा रहा है. इस दौरान उन्होंने बताया कि विकसित भारत कैसा होगा.

Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (12 जनवरी 2025) को भारत मंडपम में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025 कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के नौजवानों के साथ उनका परम मित्र वाला नाता है. पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि देश की युवा शक्ति का सामर्थ्य ही भारत को जल्द से जल्द विकसित राष्ट्र बनाएगा. पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में करीब 6 घंटे तक युवाओं से संवाद किया. पीएम सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक इस कार्यक्रम में शामिल हुए. 

'भारत को विकसित देश बनने से कोई नहीं रोक पाएगा'

भारत युवा नेता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज आपसे बात करते हुए मैं विकसित भारत की एक तस्वीर भी देख रहा हूं. विकसित भारत में हम क्या देखना चाहते हैं? कैसा भारत देखना चाहते हैं? जहां अच्छी कमाई और अच्छी पढ़ाई करने के ज्यादा से ज्यादा अवसर होंगे... क्या हम केवल बोलने से ही विकसित हो जाएंगे?...जब हमारे हर फैसले की कसौटी एक ही होगी, विकसित भारत. जब हमारे हर कदम की दिशा एक ही होगी, विकसित भारत... तो दुनिया की कोई भी शक्ति हमें विकसित होने से नहीं रोक पाएगी."

'भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा'

पीएम मोदी ने कहा, "मैंने लाल किले से 1 लाख नए युवाओं को राजनीति में लाने की बात कही है. अपने सुझावों को लागू करने के लिए राजनीति भी बहुत शानदार माध्यम हो सकती है. मुझे विश्वास है आपमें से भी अनेकों नौजवान राजनीति में भी भागीदारी के लिए आगे आएंगे." उन्होंने कहा, "विकसित भारत की इस यात्रा में हमें हर रोज नए लक्ष्य बनाने हैं, उसे प्राप्त करना है. वो दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करेगा. बीते 10 वर्षों में देश ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला, जिस रफ्तार से हम चल रहे हैं तो वो दिन भी दूर नहीं है जब पूरा भारत गरीबी से मुक्त होगा."

'तय समय से पहले लक्ष्य प्राप्त कर रहा भारत'

भारत मंडपम में पीएम मोदी ने कहा, "आज कितने ही सेक्टर में भारत अपने लक्ष्यों को तय समय से भी पहले हासिल करके दिखा रहा है. आपको कोरोना का समय याद होगा, दुनिया वैक्सीन के लिए परेशान थी, कहा जा रहा था कोरोना की वैक्सीन बनाने में वर्षों लग जाएंगे, लेकिन भारत के वैज्ञानिकों ने समय ये पहले वैक्सीन बनाकर दिखा दी."

पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, "1930 के दशक में अमेरिका भीषण आर्थिक संकट में फंस गया था, तब अमेरिका की जनता ने ठाना कि हमें इससे बाहर निकलना है और तेज गति से आगे बढ़ना है. उन्होंने उसका रास्ता चुना और अमेरिका न सिर्फ उस संकट से निकला, बल्कि उसने विकास की रफ्तार को कई गुना तेज करके दिखाया."

ये भी पढ़ें: क्या MP की खरगापुर सीट की कांग्रेस विधायक हैं अयोग्य? हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘झारखंड में भी कांग्रेस जीतेगी’, राज्यसभा सीट को लेकर JMM के साथ तनातनी के बीच पवन खेड़ा का बड़ा बयान
‘झारखंड में भी कांग्रेस जीतेगी’, राज्यसभा सीट पर JMM संग तनातनी के बीच पवन खेड़ा का बड़ा बयान
Firhad Hakim Resignation: 'यह सिर्फ कुर्सी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है', मेयर पद छोड़ने के बाद भावुक हुए फिरहाद हकीम
'ये सिर्फ कुर्सी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है', मेयर पद छोड़ने के बाद भावुक ममता के करीबी फिरहाद हकीम
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
Sahara Desert Death: सहारा रेगिस्तान में दर्दनाक हादसा! ट्रक खराब होने के बाद प्यास से 49 मौत, 50 KM पैदल चलकर बचे सिर्फ 2
सहारा रेगिस्तान में दर्दनाक हादसा! ट्रक खराब होने के बाद प्यास से 49 मौत, 50 KM पैदल चलकर बचे सिर्फ 2

वीडियोज

Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
राज्यसभा चुनाव: MP में BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? विजयवर्गीय के बयान के बाद अटकलें तेज
राज्यसभा चुनाव: MP में BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? विजयवर्गीय के बयान के बाद अटकलें तेज
24 साल के इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
2000 करोड़ी एक्ट्रेस संग सनी देओल ने किया काम, 2 करोड़ भी नहीं कमाए, महा डिजास्टर निकली फिल्म
2000 करोड़ी एक्ट्रेस संग सनी देओल ने किया काम, 2 करोड़ भी नहीं कमाए, महा डिजास्टर निकली फिल्म
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
'मां-पापा माफ कर देना, दोबारा...', सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
'माफ करना, दोबारा..., सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
Frozen Dessert Health Risks: जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
Embed widget