एक्सप्लोरर

BRICS Summit: पीएम मोदी का चीन की तरफ इशारा! कहा- ब्रिक्स देशों को एक-दूसरे की सुरक्षा चिंताओं को समझना चाहिए

BRICS Summit: ब्रिक्स ऑनलाइन शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंकियों को नॉमिनेट का मुद्दा उठाने के साथ ही कहा कि पड़ोसी देशों को एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए.

BRICS Online Summit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने ब्रिक्स ऑनलाइन शिखर सम्मेलन (BRICS Online Summit) में कहा है कि सदस्य देशों को एक-दूसरे की सुरक्षा चिंताओं को समझना चाहिए और आतंकवादियों (Terrorist) को नामित करने में परस्पर सहयोग प्रदान करना चाहिए. उन्होंने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि इस संवेदनशील मुद्दे का ‘‘राजनीतिकरण’’ नहीं किया जाना चाहिए. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी.

यह टिप्पणी चीन की ओर से संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध समिति के तहत पाकिस्तानी आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी के रूप में नामित करने के भारत और अमेरिका के संयुक्त प्रस्ताव को अवरुद्ध करने के कुछ दिनों बाद आई है. विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर शुक्रवार को संपन्न हुए दो दिवसीय ब्रिक्स (ब्राजील-रूस-भारत-चीन-दक्षिण अफ्रीका) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के सुझावों और टिप्पणियों का विवरण प्रदान किया.

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

विदेश मंत्रालय ने कहा, "प्रधानमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि ब्रिक्स सदस्य के रूप में हमें एक-दूसरे की सुरक्षा चिंताओं को समझना चाहिए और आतंकवादियों को नामित करने में आपसी समर्थन प्रदान करना चाहिए. इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए."

कई देशों के साथ डेवलेपमेंट पार्टनरशिप की कर रहे तैयारी

बयान के मुताबिक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) में प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) ने अफ्रीका (Africa), मध्य एशिया (Central Asia), दक्षिण-पूर्व एशिया (Southeast Asia) और हिंद-प्रशांत (Indo-Pacific) से लेकर कैरिबियन (Caribbean) के साथ भारत (India) की विकास साझेदारी पर अपनी राय रखी.

इसे भी पढ़ेंः
Delhi Corona Update: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1447 नए केस, पॉजिटिविटी दर में आई गिरावट

Forex Reserve: विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते 3 हफ्ते में 11 अरब डॉलर घटा विदेशी मुद्रा भंडार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget