एक्सप्लोरर

पीएम को भारत माता की नहीं अनिल अंबानी की जय बोलना चाहिए-राहुल गांधी, पीएम बोले-उन्हें शर्म आनी चाहिए

राहुल गांधी ने राजस्थान के अलवर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी हर भाषण से पहले 'भारत माता की जय' बोलते हैं. इसके बजाए उन्हें 'अनिल अंबानी की जय, मेहुल चोकसी की जय, नीरव मोदी की जय, ललित मोदी की जय' कहना चाहिए.

नई दिल्लीः देश में 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव निर्णायक दौर में पहुंच रहे हैं. 7 दिसंबर को राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने के साथ पांचों राज्यों में चुनाव संपन्न हो जाएंगे. चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी और कांग्रेस रैलियों के जरिए एक दूसरे पर जमकर हमलावर हैं. पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दोनों राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान मौजूद थे. अब चुनाव प्रचार में भारत माता के नाम पर नया विवाद खड़ा होता दिख रहा है.

पहले राहुल गांधी ने राजस्थान के अलवर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी हर भाषण से पहले 'भारत माता की जय' बोलते हैं. इसके बजाए उन्हें 'अनिल अंबानी की जय, मेहुल चोकसी की जय, नीरव मोदी की जय, ललित मोदी की जय' कहना चाहिए. अगर आप भारत माता की जय कहते हैं तो आप हमारे किसानों को कैसे भूल सकते हैं.

इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं कोई न कोई झूठ बोल जाते हैं. पीएम मोदी ने अपने किसी भी भाषण में राफेल डील का जिक्र नहीं किया, उन्हें डर है कि अगर वो इस पर बोलेंगे तो लोग चिल्लाएंगे 'चौकीदार चोर है'.

वहीं उनके इस बयान पर पीएम मोदी ने पलटवार किया है और राजस्थान के सीकर में एक रैली के दौरान कहा कि कांग्रेस एक फतवा लेकर आई है कि मुझे रैलियों की शुरुआत में भारत माता की जय नहीं बोलना चाहिए, वो इसके लिए मना कैसे कर सकते हैं? उन्हें तो इस तरह की बात बोलने के लिए भी शर्म आनी चाहिए. उनका ये कहना अपनी मातृभूमि के लिए उनका अनादर दिखाता है. हमारे लिए तो भारत माता ही सब कुछ है.

जब राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में तो भारत माता की बात करते हैं, लेकिन काम करते हैं अनिल अंबानी के लिए तो इसके थोड़ी देर बाद मोदी ने अपनी सभा में पलटवार किया और उपस्थित जनसमूह से ‘भारत माता की जय’ का नारा दस बार लगवाते हुए कहा, ‘मैंने नामदार के फतवे को चूर-चूर कर दिया'. मोदी ने कहा, ‘‘भारत माता की जय बोलकर मेरे देश के जवान दुश्मनों के छक्के छुड़ा देते हैं. भारत माता की जय बोलकर मेरे देश के जवान सर्जिकल स्ट्राइक से दुश्मनों के दांत खट्टे कर हिन्दुस्तान की धरती पर लौट आते हैं. क्या चुनाव में पराजय देखते हैं, इसलिए आप भारत माता का अपमान करने पर तुले हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के नामदार को कहना चाहता हूं, कान खोलकर सुन लो, आप जिम्मेदार पार्टी के अध्यक्ष हैं और अध्यक्ष के नाते आपके मुंह से भारत माता की जय का विरोध आपको शोभा नहीं देता है. आपकी ये बातें सवा सौ साल की कांग्रेस के इतिहास के लिए कलंक बन रही हैं. ’’ इस विधानसभा चुनाव में ‘भारत माता की जय’ के मुद्दे को लेकर कांग्रेस सत्तारूढ़ बीजेपी के निशाने पर है. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित उसके नेता लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि कांग्रेस को ‘भारत माता की जय’ कहने में भी शर्म आती है. इसकी शुरुआत बीकानेर की उस कथित घटना से हुई जब कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने ‘भारत माता की जय’ के नारे बीच में रुकवाकर सोनिया गांधी के नारे लगवाए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget