एक्सप्लोरर

PM Modi Mention Red Diary: लाल डायरी में दर्ज हैं कांग्रेस सरकार के काले कारनामे, पन्ने खुले तो अच्छे-अच्छे निपट जाएंगे: पीएम मोदी

PM Modi In Rajasthan: राजस्थान दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल डायरी का जिक्र किया और विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया रखने को लेकर भी निशाना साधा.

PM Modi In Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (27 जुलाई) को राजस्थान के सीकर में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन से लेकर राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर भी निशाना साधा. 

पीएम नरेंद्र मोदी ने गहलोत सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा, ''कहते हैं इस 'लाल डायरी' में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे दर्ज हैं. लोग कह रहे हैं कि 'लाल डायरी'  के पन्ने खुले तो अच्छे-अच्छे निपट जाएंगे.'' उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के बड़े से बड़े नेताओं की इस 'लाल डायरी' का नाम सुनते ही बोलती बंद हो रही है.

चुनाव में कांग्रेस का होने वाला है डिब्बा गोल- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि ये लोग भले ही मुंह पर ताला लगा लें, लेकिन ये 'लाल डायरी' इस चुनाव में कांग्रेस का डिब्बा गोल करने जा रही है. इसी के साथ उन्होंने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सिमी के नाम में भी इंडिया था, उसने नाम बदलकर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया कर दिया.

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने एक नया पैंतरा चलाया है, ये पैतरा है- नाम बदलने का. पहले के जमाने में कोई पीढ़ी या कंपनी बदनाम हो जाती थी तो तुरंत नया बोर्ड लगाकर लोगों को भ्रमित कर अपना धंधा पानी चलाने की कोशिश करती थी. कांग्रेस भी वहीं कर रही है. UPA के कुकर्म याद न आए इसलिए उसे बदलकर I.N.D.I.A. कर दिया है.

'इंडिया की परवाह होती तो...'
पीएम मोदी ने कहा, ''अगर इन्हें इंडिया की परवाह होती तो क्या से विदेशियों से भारत में दखल देने की बात करते? अगर इन्हें इंडिया की परवाह होती तो क्या ये सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक पर सवाल उठाते? अगर इन्हें इंडिया की परवाह होती तो क्या गलवान में सेना के शौर्य को कटघरे में रखते? ये वहीं चेहरे हैं, जो आतंकी हमले होने पर दुनिया के सामने रोते थे कुछ नहीं करते थे.''

ये भी पढ़ें:

Dr APJ Abdul Kalam Death Anniversary: युवाओं में जोश भर देते हैं डॉ. कलाम के ये विचार, पढ़ें ये Inspirational Thoughts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget