एक्सप्लोरर

PM Modi UAE Visit: आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और सरकार, पीएम मोदी विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में क्या बोले?

PM Modi UAE Visit: पीएम मोदी ने विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की तारीफ करते हुए कहा कि वो दूरदर्शी नेता हैं.

PM Modi Speech:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (14 फरवरी, 2024) को आतंकवाद की सबसे बड़ी चुनौती बताया. उनहोंने कहा कि आतंकवाद अपने विभिन्न स्वरूपों में हर रोज मानवता के सामने नयी चुनौतियां ला रहा है. आज जलवायु परिवर्तन समय के साथ तेज हो रहा है. 

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर गए पीएम मोदी ने विश्व सरकार शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा. ''दुबई वैश्विक अर्थव्यवस्था, वाणिज्य और प्रौद्योगिकी का केंद्र बन रहा है. यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान दूरदर्शी और दृढ़संकल्प वाले नेता हैं.''

उन्होंने आगे कहा कि जलवायु परिवर्तन से संबंधित चुनौतियां बढ़ रही हैं; एक तरफ घरेलू चिंताएं हैं, दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था अस्त-व्यस्त है.  दुनिया को आज ऐसी सरकारों की जरूरत है जो समावेशी हों और सबको साथ लेकर चलें, जो भ्रष्टाचार से मुक्त हों

पीएम मोदी ने क्या कहा? 
पीएम मोदी ने कहा कि भारत में पिछले कुछ वर्षों में लोगों का सरकार पर विश्वास बढ़ा है, उन्हें सरकार की मंशा व प्रतिबद्धता पर भरोसा है.  उन्होंने कहा कि सामाजिक और वित्तीय समावेशन हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है, 50 करोड़ से ज्यादा लोग बैंकिंग प्रणाली से जुड़े हैं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि हमें एकजुट और सहयोगात्मक विश्व के मूल्यों को बढ़ावा देना होगा, वैश्विक निर्णय लेने में ग्लोबल साउथ की भागीदारी को बढ़ावा दें. उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि सरकार का अभाव भी नहीं होना चाहिए और सरकार का दबाव भी नहीं होना चाहिए.  बल्कि मैं तो ये मानता हूं कि लोगों की जिंदगी में सरकार का दखल कम से कम हो, ये सुनिश्चित करना भी सरकार का काम है. 

जी20 का किया जिक्र 
पीएम मोदी ने कहा कि हम ना केवल सरकारों के साथ उपस्थित चुनौतियों का समाधान करेंगे, बल्कि विश्व-बंधुत्व को भी मजबूती देंगे.  एक विश्व-बंधु के रूप में भारत इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है. अपनी जी20 प्रेसिडेंसी के दौरान भी हमने इसी भावना को आगे बढ़ाया. हम वन अर्थ, वन फैम्ली और वन फ्यूचर के भाव के साथ चले. 

ये भी पढ़ें- Abu Dhabi Temple: दीवारों पर रामायण, शिव-पुराण, कृष्ण लीला की नक्काशी और वाराणसी जैसे घाट, ऐसा है अबू धाबी का मंदिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget