एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: मनमोहन सिंह का 18 साल पुराना वो भाषण, जिसका जिक्र कर पीएम मोदी ने ला दिया सियासी भूचाल

Lok Sabha Election: पीएम मोदी के बयान के बाद एक बार फिर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 2006 का बयान चर्चा में आ गया है. पूर्व पीएम ने 9 दिसंबर 2006 को राष्ट्रीय विकास परिषद की 52वीं बैठक पर भाषण दिया था.

Manmohan Singh Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजस्थान के बांसवाड़ा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला करने के लिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के 2006 के भाषण का सहारा लिय. उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सरकार ने हिंदुओं से संपत्ति छीनकर मुसलमानों में बांटने की वकालत की थी. पीएम ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में यही वादा किया गया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ''मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है.''


ऐसा पहली बार नहीं है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चुनावी रैली में मनमोहन सिंह का जिक्र किया हो. वहीं, इस मामले में कांग्रेस ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए शर्मनाक टिप्पणी बताया. कांग्रेस नेताओं ने यहां तक पूछ लिया कि क्या पीएम मोदी की मानसिक स्थिति सही हैं? 

 

देश अब अपने मुद्दों पर करेगा वोट- राहुल गांधी

इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पहले चरण के मतदान में निराशा हाथ लगने के बाद नरेंद्र मोदी के झूठ का स्तर इतना गिर गया है कि घबरा कर वह अब जनता को मुद्दों से भटकाना चाहते हैं, जिसके कारण उन्हें ऐसी टिप्पणियां करनी पड़ीं और देश अब अपने मुद्दों पर वोट करेगा, अपने रोज़गार, अपने परिवार और अपने भविष्य के लिए वोट करेगा. मगर, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने भाषण में ऐसा क्या कहा जिसका जिक्र पीएम मोदी बार-बार कर रहे हैं?


मनमोहन सिंह का राष्ट्रीय विकास परिषद 2006 का भाषण

पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह के जिस बयान का जिक्र किया, वो 9 दिसंबर 2006 को प्रधान मंत्री रहते मनमोहन सिंह ने राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक में दिया था. तब उन्होंने कहा था कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों, पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों के लोगों के उत्थान के लिए संसाधनों का आवंटन किया जाना चाहिए. मनमोहन सिंह ने अपने भाषण में कहा था कि भारत को अल्पसंख्यकों, विशेषकर मुस्लिम अल्पसंख्यकों के विकास की योजना इस तरह से बनाने की जरूरत है कि वे समान रूप से सशक्त हों.

इस कार्यक्रम में कृषि, सिंचाई और जल संसाधन, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण निवेश, और सामान्य बुनियादी ढांचे की जरूरत सार्वजनिक निवेश आवश्यकताओं के साथ-साथ एससी/एसटी, अन्य पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए होनी चाहिए. पूर्व पीएम ने कहा था कि हमें यह सुनिश्चित करने के लिए नई योजनाएं तैयार करनी होंगी कि अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से मुस्लिम अल्पसंख्यकों को विकास के लाभों में समान रूप से साझा करने का अधिकार हो. संसाधनों पर उनका पहला दावा होना चाहिए केंद्र के पास असंख्य अन्य जिम्मेदारियां हैं जिनकी मांगों को संसाधन उपलब्धता के भीतर फिट करना होगा.

BJP ने UPA सरकार पर साधा था निशाना

हालांकि, इस मामले पर बीजेपी का कहना है कि "मुसलमानों" से संबंधित भाग को हटा दिया गया था और तब से इसे एक अलग बयान के रूप में शेयर किया गया था. उस वक्त विपक्ष में रही बीजेपी ने इसे लेकर यूपीए सरकार पर निशाना साधा था. विवाद बढ़ने के बाद, यूपीए सरकार ने अगले दिन एक स्पष्टीकरण जारी किया था, जिसमें पीएमओ का कहना था कि बयान की जानबूझकर गलत व्याख्या की गई है. वहीं, तब की तत्कालीन यूपीए सरकार ने अपने स्पष्टीकरण में आगे कहा था कि इससे समाज के बेहतर वर्गों को लाभ होगा, यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह कमजोर और हाशिए पर रहने वाले वर्गों के कल्याण पर विशेष ध्यान दे.

भूत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कई मौकों पर कहा है कि" भारत को अवश्य चमकना चाहिए, लेकिन सभी के लिए चमकना चाहिए. हालांकि, सोशल मीडिया पर अब 20 सेकंड की एक क्लिप साझा की जा रही है, जिसमें केवल उस हिस्से को उजागर किया गया है जहां मनमोहन सिंह मुस्लिम समुदाय का जिक्र करते हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: 'पीएम या तो बगैर सोचे-समझे बोलते हैं या वो...', प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर बोले राशिद अल्वी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget