एक्सप्लोरर

पीएम का राहुल पर तंज, ‘पहले पार्टियां बाबा साहेब के नाम पर वोट मांगती थीं, अब बाबा भोलेनाथ याद आते हैं’

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की सोमनाथ मंदिर की यात्रा सुर्खियों में रही. राहुल गांधी का नाम मंदिर में गैर-हिंदू के तौर पर लिखे जाने की बात सामने आने के बाद बीजेपी समर्थकों ने राहुल गांधी पर भगवान शिव का भक्त होने को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया था.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के चुनावी राज्य गुजरात में सोमनाथ मंदिर के दौरे को लेकर कटाक्ष किया. पीएम मोदी ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां जो पहले दलित आइकन बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के नाम पर वोट मांगती थीं, अब 'बाबा भोलेनाथ' भगवान शिव को याद कर रही हैं. आंबेडकर की पुण्यतिथि 6 दिसम्बर को राष्ट्र द्वारा मनाए जाने के एक दिन बाद आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर का उद्घाटन करते हुए मोदी ने कहा कि सरकार ने बाबा साहेब के समावेशी भारत के सपने पर अमल किया है, जो हर नागरिक को उसके जाति, धर्म और विश्वास से परे समान अवसर प्रदान करता है.

पीएम मोदी ने कहा, "आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सरकार के स्वरोजगार कर्ज योजना के 60 फीसदी लाभार्थी दलित, पिछड़ा वर्ग और जनजातीय वर्ग से हैं, जिन्होंने देश में नौकरियों के मायने को बदला है. अब तक करीब 9.75 करोड़ कर्ज के (आवेदन) को स्वीकार किया गया है और लोगों को 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा राशि का कर्ज दिया गया है."

राहुल गांधी के गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर की यात्रा से पैदा हुए विवाद का परोक्ष तौर पर जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "गुजरात में बाबा साहेब के नाम पर वोट मांग रहे राजनीतिक दलों को यह पता तक नहीं होगा. खैर, कोई बात नहीं, इस तरह के लोग आजकल बाबा साहेब को नहीं याद कर सकते, वे आजकल बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर रहे हैं."

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की सोमनाथ मंदिर की यात्रा सुर्खियों में रही. राहुल गांधी का नाम मंदिर में गैर-हिंदू के तौर पर लिखे जाने की बात सामने आने के बाद बीजेपी समर्थकों ने राहुल गांधी पर भगवान शिव का भक्त होने को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया था. इसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस से स्पष्टीकरण की भी मांग की थी. इसका कांग्रेस ने जोरदार जवाब भी दिया था.

आंबेडकर केंद्र के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका 2022 तक न्यू इंडिया का विचार वही है 'जिसका सपना आंबेडकर ने देखा था.' उन्होंने कहा, "हर किसी को समान अवसर और अधिकार मिले. भारत जातिवाद के बंधन से मुक्त हो. भारत प्रौद्योगिकी की शक्ति से आगे बढ़े. एक समावेशी भारत बने जिसमें सभी का विकास हो और सभी आगे बढ़ें."

पीएम मोदी ने कहा कि सेंटर फॉर सोशियो इकोनॉमिक ट्रांसफार्मेशन इसी दृष्टिकोण का एक हिस्सा है, जो सामाजिक आर्थिक मुद्दों पर शोध का एक महत्वपूर्ण केंद्र होगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश बाबा साहेब आंबेडकर के राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए उनका ऋणी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget