एक्सप्लोरर

NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से मिले PM मोदी, कहा- 'राष्ट्र के काम आएगा उनका अनुभव'

CP Radhakrishnan Meets PM Modi: एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर पीएम मोदी ने सीपी राधाकृष्णन को शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने हमेशा राष्ट्र की सेवा की है.

एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया, जहां केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, भूपेंद्र यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उन्हें रिसीव करने पहुंची थी. बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद रविवार (17 अगस्त 2025) को उन्हें एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया.

'राष्ट्र के काम आएगा सीपी राधाकृष्णन का अनुभव'

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "सीपी राधाकृष्णन जी से मुलाकात की. एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर उन्हें अपनी शुभकामनां दीं. उनकी लंबी जनसेवा और विभिन्न क्षेत्रों का अनुभव हमारे राष्ट्र को समृद्ध करेगा. ईश्वर करे कि वे उसी समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र की सेवा करते रहें जो उन्होंने हमेशा दिखाया है."

'तमिलनाडु में जमीनी स्तर पर बहुत काम किए राधाकृष्णन'

एनडीए उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पीएम मोदी ने रविवार (17 अगस्त 2025) को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने हमेशा हाशिये पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित किया और अपने समर्पण, विनम्रता और बुद्धिमत्ता से एक अलग पहचान बनाई.

उन्होंने ने कहा कि राधाकृष्णन ने तमिलनाडु में जमीनी स्तर पर व्यापक काम किया और उन्हें खुशी है कि एनडीए परिवार ने उन्हें गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित करने का फैसला किया है.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उम्मीद जताई कि विपक्षी दल एनडीए उम्मीदवार का समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव सर्वसम्मति से हो जिसके लिए हमने विपक्षी नेताओं से संपर्क किया है.

ये भी पढ़ें : सेना की ट्रेनिंग के दौरान दिव्यांग हुए कैडेट्स की स्थिति पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, केंद्र सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget