एक्सप्लोरर

Modi Meets Musk: व्हाइट हाउस में होगी मोदी-मस्क की मुलाकात, क्या भारत को मिलेगा सस्ते इंटरनेट का तोहफा?

White House Meeting: PM मोदी गुरुवार (13 फरवरी) को व्हाइट हाउस में टेस्ला के CEO एलन मस्क से मुलाकात करेंगे. इस बैठक में टेस्ला, AI नीति और स्टारलिंक के विस्तार को लेकर अहम चर्चा होने की उम्मीद है.

India US Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (13 फरवरी) को वाशिंगटन डी.सी. में व्हाइट हाउस की अपनी यात्रा के दौरान टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से मुलाकात करेंगे. ये बैठक इसलिए भी खास है, क्योंकि मस्क अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और विश्वसनीय सलाहकार के रूप में उभरे हैं.

पीएम मोदी के इस दो दिवसीय अमेरिकी दौरे में कई बाकी नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम भी शामिल है, लेकिन एलन मस्क के साथ उनकी बैठक को लेकर विशेष उत्साह है. पीएम मोदी बुधवार (12 फरवरी) को देर रात वाशिंगटन पहुंचे थे.

2015 में हो चुकी है पीएम और मस्क की मुलाकात

ये पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी और एलन मस्क आमने-सामने आ रहे हैं. साल 2015 में प्रधानमंत्री ने सैन जोस में टेस्ला के संयंत्र का दौरा किया था, जहां मस्क ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से फैक्ट्री घुमाई थी. हालांकि इस बार की मुलाकात का संदर्भ अलग है. 2015 में मस्क डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थक थे, लेकिन अब वह राष्ट्रपति ट्रंप के प्रमुख सलाहकार बन चुके हैं.

भारत में निवेश बढ़ाएंगे एलन मस्क?

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में टेस्ला और स्पेसएक्स की भारत में संभावनाओं पर चर्चा हो सकती है. मस्क पहले भारत में एक किफायती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने में रुचि दिखा चुके हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि क्या वह अभी भी इसमें रुचि रखते हैं या किसी और विषय पर बात करना चाहेंगे. इसके अलावा भारत में स्टारलिंक इंटरनेट सेवा के विस्तार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) नीति पर भी बातचीत होने की उम्मीद है. स्टारलिंक इंटरनेट के जरिए सस्ते इंटरनेट की सुविधा की उम्मीद की जा रही है.

प्रधानमंत्री मोदी की ये बैठक इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि मस्क अब अमेरिकी प्रशासन में 'सरकारी दक्षता विभाग' के प्रमुख हैं, जिसका उद्देश्य संघीय कार्यक्रमों और नियमों में सुधार करना है. ऐसे में इस मुलाकात का राजनीतिक और आर्थिक दोनों ही स्तरों पर असर देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: Kupwara Counter Terrorism: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, सीमा पार से तस्करी की कोशिश नाकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget