एक्सप्लोरर

करतारपुर गलियारा यात्री टर्मिनल भवन का पीएम मोदी नौ नवंबर को करेंगे उद्घाटन

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने पाकिस्तान के करतारपुर में रावी नदी के किनारे स्थित दरबार साहिब गुरुद्वारे में अपने जीवन के 18 वर्ष बिताए थे जो इसे श्रद्धालुओं के लिए एक पवित्र स्थल बनाता है.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेरा बाबा नानक में बने अत्याधुनिक यात्री टर्मिनल भवन (पीटीबी) का नौ (रिपीट नौ) नवंबर को उद्घाटन करेंगे. अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि इसी के साथ भारत-पाकिस्तान सीमा के दोनों तरफ स्थित दो ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ने वाला करतारपुर गलियारा औपचारिक तौर पर खुल जाएगा. प्रधानमंत्री उद्घाटन के बाद इमारत से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

अधिकारियों ने बताया कि जनसभा को संबोधित करने के बाद वह सुल्तानपुर लोधी में गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर आयोजित समारोहों में हिस्सा लेंगे.

गुरु नानक देव ने करतारपुर में बिताए थे 18 साल

यह बहुप्रतीक्षित गलियारा पंजाब के गुरदासपुर में स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे को करतारपुर स्थित गुरुद्वारे से जोड़ेगा जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज चार किलोमीटर की दूरी पर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नरोवाल जिले में स्थित है.

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने पाकिस्तान के करतारपुर में रावी नदी के किनारे स्थित दरबार साहिब गुरुद्वारे में अपने जीवन के 18 वर्ष बिताए थे जो इसे श्रद्धालुओं के लिए एक पवित्र स्थल बनाता है.

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने किया था शिलान्यास

करीब ढाई लाख वर्ग फुट में फैले इस टर्मिनल में उन सरकारी अधिकारियों की मेजबानी के लिए सुविधा केंद्र होगा जिनके पास श्रद्धालुओं के लिए परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने, जलपान केंद्रों, पार्किंग क्षेत्रों और सुरक्षा चौकियों की जिम्मेदारी होगी.

सरकार ने परियोजना के लिए 50 एकड़ जमीन अधिग्रहित की है जिसमें 5,000 यात्रियों के लिए प्रबंध किए जा सकते हैं. 178 करोड़ रुपये की लागत से बने करतारपुर गलियारे का शिलान्यास उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नवंबर 2018 में किया था.

यात्री टर्मिनल पर कुल 55 आव्रजक काउंटर बनाए गए हैं. श्रद्धालुओं के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी लेकिन उन्हें पासपोर्ट ले जाना होगा. निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के लिए 1,800 से अधिक मजदूर कई शिफ्टों में काम कर रहे हैं जबकि 58 अत्यधिक टिकाऊ क्रेनों की भी मदद ली जा रही है.

गुरू नानक देव 550वां प्रकाश पर्व: 1,100 भारतीय सिख पाकिस्तान पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget