एक्सप्लोरर

Chess Olympiad: पीएम मोदी ने चेस ओलंपियाड का किया उद्घाटन, बोले- 'ये प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शतरंज के घर आया'

Chennai Chess Olympiad: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत में पहली बार आयोजित हो रहे चेस ओलंपियाड का उद्घाटन किया. ओलंपियाड का आयोजन 28 जुलाई से 10 अगस्त तक होगा.

PM Modi In Chess Olympiad: पीएम मोदी ने आज चेन्नई में चेस ओलंपियाड की शुरूआत की. पांच बार के विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) ने ओलंपियाड की मशाल पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन (MK Stalin) को सौंपी. इसके बाद मशाल को चेन्नई (Chennai) के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद (R Praggnanandhaa) और अन्य भारतीय शतरंज खिलाड़ियों को सौंप दिया गया. ओलंपियाड 28 जुलाई से 10 अगस्त तक मामल्लापुरम के पुंजेरी गांव में होने वाला है. 

समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत में हो रहे 44वें शतरंज ओलंपियाड में मैं आप सभी का स्वागत करता हूं. शतरंज का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शतरंज के घर यानी भारत आया है. ये 3 दशकों में पहली बार एशिया आया है. इसमें भाग लेने वाले देशों की संख्या सबसे अधिक है. इसमें भाग लेने वाली टीमों की अब तक की सबसे अधिक संख्या है. शतरंज ओलंपियाड की पहली मशाल रिले इस बार शुरू हुई है. 

तमिलनाडु का शतरंज से ऐतिहासिक संबंध- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु का शतरंज से गहरा ऐतिहासिक संबंध है. यही कारण है कि यह भारत के लिए शतरंज का पावरहाउस है. इसने भारत के कई शतरंज ग्रैंडमास्टर तैयार किए हैं. यह बेहतरीन दिमाग, जीवंत संस्कृति और दुनिया की सबसे पुरानी भाषा, तमिल का घर है. खेल सुंदर है क्योंकि इसमें एकजुट करने की शक्ति है. खेल लोगों और समाज को करीब लाते हैं. खेल टीम वर्क की भावना का पोषण करते हैं. यहां एकत्रित सभी टीमों और खिलाड़ियों को 44वें शतरंज ओलंपियाड के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं.

पीएम मोदी का हुआ जोरदार स्वागत

पहली बार भारत में हो रहे शतरंज ओलंपियाड के उद्घाटन समारोह में नेहरू इंडोर स्टेडियम रोशनी से जगमगाया हुआ था. शतरंज ओलंपियाड के 44वें सत्र के आगाज से पहले चेन्नई के मुख्य इलाके को शानदार तरीके से सजाया गया था. स्टेडियम के बाहर रंग-बिरंगे की आकर्षक रोशनी के साथ बड़े आकार का शतरंज बोर्ड और इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले देशों के झंडे लगाए गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चैन्नई में जोरदार स्वागत भी किया गया. सड़क मार्ग के जरिये जब जवाहरलाल नेहरू की ओर बढ़ रहे थे तब रास्ते में संगीतकारों और ताल वादकों के प्रदर्शन के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

सुपरस्टार रजनीकांत भी रहे मौजूद

पीएम मोदी ने शतरंज की बिसात की डिजाइन वाली बॉर्डर वाला पटका पहन रखा था. बीजेपी की तमिलनाडु इकाई की कला और संस्कृति शाखा ने पीएम मोदी के स्वागत के लिए संगीत और पारंपरिक नृत्य का आयोजन किया था. स्टेडियम की ओर जाते समय समर्थकों ने मोदी की कार पर समर्थकों ने फुल बरसाये. उद्घाटन समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी में सैंड आर्टिस्ट (रेत शिल्पकार) सरवम पटेल ने प्राचीन मामल्लापुरम बंदरगाह मंदिर, शतरंज के खेल और मेजबान देश भारत से जुड़ी कलाकृति बनाकर अपने कौशल से लोगों का दिल जीत लिया. सुपरस्टार रजनीकांत उन स्टार आमंत्रितों में शामिल थे जो कार्यक्रम में उपस्थित थे. 

इन कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

स्टेडियम के मंच पर बड़े शतरंज (Chess) के खेल में इस्तेमाल होने वाले किंग, क्वीन, रूक, बिशप, नाइट और पॉन्स की बड़ी आकृतियों से सजाया गया था. इस मौके पर विशेष नृत्य-गीत 'वणक्कम चेन्नई, वणक्कम शतरंज' का प्रदर्शन किया गया. खेलों की मेजबानी करने वाले ऐतिहासिक बंदरगाह शहर मामल्लापुरम (Mamallapuram) में की रेत-मूर्तिकला के विषय पर एक ऑडियो विजुअल का प्रदर्शन हुआ. आर्केस्ट्रा की धुनों और तालियों की गड़गड़ाहट ने जापान, चीन, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इटली, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रिया, अल्बानिया, अल्जीरिया, अंगोला, अर्जेंटीना और बारबाडोस सहित दर्जनों देशों की टीमों का स्टेडियम में स्वागत किया गया. 

ये भी पढ़ें- 

Commonwealth Games 2022: लवलीना बोरगोहेन और निखत जरीन को मिला आसान पहला राउंड, जानें

Team India को वेस्टइंडीज पर जीत का मिला फायदा, वनडे रैंकिंग्स में पाकिस्तान अब भी पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget