एक्सप्लोरर

PM Modi Greece visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर ग्रीस के एथेंस पहुंचे, 40 साल बाद किसी भारतीय पीएम का दौरा

PM Modi in Greece: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के लिए ग्रीस के दौरे पर हैं. पिछले 40 साल में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री ग्रीस के दौरे पर है. 

PM Modi Greece Visit: साउथ अफ्रीका दौरे के खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ग्रीस के एथेंस पहुंच चुके हैं. ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेत्रिटिस ने एथेंस पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत किया. पीएम मोदी का यह एक दिन का आधिकारिक दौरा है. ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस निमंत्रण के बाद पीएम मोदी आधिकारिक दौरे पर गए हैं.

ग्रीस दौरे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मुझे 40 साल बाद ग्रीस की यात्रा करने वाला पहला भारतीय प्रधानमंत्री होने का सम्मान मिला है.’ आखिरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर 1983 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ग्रीस गई थीं.

प्रधानमंत्री मोदी ग्रीस के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दोनों देशों के बिजनेस लीडर्स से मिलेंगे. ग्रीस में प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचने के बाद वहां रह रहे भारतीय समुदाय में उत्साह का माहौल है. चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के बाद वहां के भारतीय समुदाय काफी उत्साहित हैं. हाल के सालों में समुद्री परिवहन, रक्षा, व्यापार और निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग के माध्यम से भारत और ग्रीस के संबंध मजबूत हुए हैं.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने पीएम मोदी के ग्रीस दौरे के लेकर कहा, प्रधानमंत्री सैनिकों की कब्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद वह ग्रीस के राष्ट्रपति से मिलेंगे. ग्रीस पीएम से बातचीत करेंगे और दोनों देशों के बिजनेस लीडर्स से मुलाकात करेंगे. 

ग्रीस में भारतीय समुदाय में खुशी की लहर

अरिंदम बागची ने आगे कहा, ‘चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद ग्रीस में भारतीय समुदाय के लोग उनके स्वागत के लिए उत्साहित हैं. भारत लौटने से पहले प्रधानमंत्री उनसे बात करेंगे.’ बता दें प्रधानमंत्री के ग्रीस में भारतीय समुदाय के लोग एथेंस के उस होटल के आसपास इकट्ठा हुए हैं जहां पीएम मोदी एक दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान रुकेंगे.

एजेंसी एएनआई से एथेंस में एक भारतीय ने बताया कि भारतीय समुदाय के लोग प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए इकट्ठा हुए हैं. वह कहते हैं, ‘व्यापार और प्रवासियों के मुद्दों पर पीएम मोदी और ग्रीस पीएम के बीच चर्चा से दोनों देशों के बीच संबंधों को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.’

पीटीआई इनपुट के साथ

ये भी पढ़ें:

जमानत के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट की जेल की फोटो, चुनावी धांधली के आरोप में गए थे जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget