एक्सप्लोरर

PM Modi On Sri Lanka: श्रीलंका संकट पर पीएम मोदी का बयान, जानें क्या कुछ कहा

PM Modi On Sri Lanka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि श्रीलंका (Sri Lanka) आज मुश्किल दौर से गुजर रहा है. ऐसे में भारत पड़ोसी के रूप में श्रीलंका को सहायता प्रदान कर रहा है.

PM Modi On Sri Lanka Crisis: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को चेन्नई (Chennai)में 31,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं में रेलवे, पेट्रोलियम, आवास और सड़कों जैसे प्रमुख बुनियादी क्षेत्र शामिल हैं. इन कार्यों से वाणिज्य और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा. इस दौरान सीएम एमके स्टालिन (MK Stalin) भी मौजूद रहे. इन परियोजनाओं में बैंगलोर-चेन्नई एक्सप्रेसवे (Bangalore Chennai Expressway) भी शामिल है. 

इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने श्रीलंका संकट का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आज श्रीलंका मुश्किल दौर से गुजर रहा है. मुझे यकीन है कि आप सभी इसके बारे में चिंतित हैं. श्रीलंका के एक करीबी दोस्त और पड़ोसी के रूप में, भारत देश को वित्तीय सहायता, ईंधन, भोजन, दवाएं और अन्य आवश्यक वस्तुओं की सहायता प्रदान कर रहा है.

अपने संबोधन में क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि ये जगह स्पेशल है और यहां के लोग, यहां की संस्कृति और यहां की भाषा अद्भुत है. अभी हाल ही में मैंने अपने आवास पर भारतीय मूक बधिर ओलंपिक (Deaflympics) में हिस्सा लेने वाले दल की मेजबानी की. आपको पता ही होगा कि इस बार टूर्नामेंट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. लेकिन हमने जो 16 पदक जीते हैं, उनमें से 6 पदकों में तमिलनाडु के युवाओं की भूमिका रही है. 

आर्थिक संकट से गुजर रहा श्रीलंका
गौरतलब है कि श्रीलंका आजादी के बाद से सबसे खराब आर्थिक संकट से गुजर रहा है. श्रीलंका ने अप्रैल के मध्य में अपने दिवालिया होने की घोषणा करते हुए कहा था कि वह इस साल अंतरराष्ट्रीय ऋण का भुगतान नहीं पाएगा. देश ने आर्थिक मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से बात शुरू की है. गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पड़ोसी देश श्रीलंका में जरूरी दवाइयों की भी कमी हो गई थी जिसको देखते हुए भारत ने श्रीलंका को आवश्यक दवाइयों की खेप भेजी थी. इसके अलावा 40,000 टन पेट्रोल भी भेजा था. वहीं भारत की तरफ से श्रीलंका खाद्द सामग्री भी भेजी गई है.

1948 में आए आर्थिक संकट से भी बड़ा संकट
दुनिया में कोरोना महामारी संकट (Corona Pandemic) के समय से ही श्रीलंका की अर्थव्यवस्था (Economy of Sri Lanka) में लगातार गिरावट आनी शुरू हो गई थी. श्रीलंका अपनी अर्थव्यवस्था की गिरावट को रोक नहीं सका और अपने देश के दो करोड़ लोगों को भोजन, दवाइयों सहित आवश्यक चीजें भी नहीं मुहैय्या करवा पाया. मौजूदा समय श्रीलंका में चल रहा ये आर्थिक संकट साल 1948 में आए आर्थिक संकट से भी बड़ा है. श्रीलंका में आर्थिक व्यवस्था बिगड़ने के बाद डॉलर के मुकाबले श्रीलंकाई रुपये में तेजी से गिरावट आई जिसकी वजह से उस पर विदेशी कर्ज बढ़ने लगा. 

श्रीलंका में महंगाई चरम पर
श्रीलंका (Sri Lanka) में महंगाई में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. अप्रैल महीने में महंगाई एक साल पहले की तुलना में बढ़कर 33.8 फीसदी पर पहुंच गई. श्रीलंका के जनगणना एवं सांख्यिकी विभाग ने कहा कि अप्रैल, 2022 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई 33.8 फीसदी पर रही जो एक साल पहले के 5.5 फीसदी की तुलना में छह गुना से भी अधिक है. 

ये भी पढ़ें- 

Language Row: 'तमिल को भी हिंदी की तरह समान अधिकार मिले', CM स्टालिन की अपील, पीएम मोदी ने भी दिया जवाब 

Shivpal Yadav ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की जमकर तारीफ की, कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
US-Iran War Impact on India: ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी
ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget