एक्सप्लोरर

PM Modi Exclusive: ‘कांग्रेस ने संविधान की पीठ में छुरा घोंपा है’, आरक्षण के मुद्दे पर abp News से बोले पीएम मोदी

PM Modi In Odisha Exclusive: लोकसभा चुनाव में आरक्षण के मुद्दे पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी ने कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण की बात नहीं की, इसकी शुरुआत कांग्रेस ने की.

PM Modi On Reservation: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीन चरणों के लिए मतदान हो चुका है और अब चौथे चरण के लिए वोटिंग 13 मई को होनी है. चुनाव के बीच आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है, जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एबीपी न्यूज के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला. ओडिशा में एक रोड शो के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है.

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा, "कांग्रेस संविधान की पीठ पर छुरा घोप रही है. हम आरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं. जब तक मोदी जिंदा है ओबीसी, एससी-एसटी आरक्षण में धर्म के आधार पर रत्ती भर की भी कमी नहीं आएगी. आरक्षण की बात तो हमने की ही नहीं है, कांग्रेस पार्टी भारत के संविधान की भावना की पीठ में छुरा घोंप रही है. बाबा साहेब अंबेडकर ने जो कहा था उसका उल्टा कर रही है. ये धर्म के आधार पर आरक्षण करने जा रहे हैं और हम इन्हें रोक रहे हैं.”

पीएम मोदी का सुरक्षा कवच!

पीएम मोदी ने ये भी कहा, “लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है, मोदी के बारे में लोगों को नहीं पता लेकिन महिलाएं कहतीं हैं कि दिल्ली में हमारा बेटा बैठा है. यह हमारे लिए रक्षा कवच है. 4 जून को हिंदुस्तान के इतिहास में बीजेपी और NDA की भारी जीत होगी."

ओडिशा के जनसमर्थन पर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने कहा, “मैंने ये जो लोगों के दर्शन का कार्यक्रम शुरू किया, लोगों का जो उत्साह है, उनकी आंखों में जो चमक है और उसके साथ-साथ लोगों में विश्वास की अनुभूति है और ये दोनों तरफ है. मैं ओडिशा में दो या तीन बार अलग-अलग जगहों पर गया हूं. इस प्रकार जुनून और उत्साह बहुत कम देखा जा सकता है. लोगों के दिलों का भाव जुड़ चुका है.”

केजरीवाल को जमानत मिलने पर क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, “इस देश में ईडी के जितने केस हुए हैं उसमें सिर्फ तीन प्रतिशत राजनीतिक लोग हैं. 97 प्रतिशत ड्रग माफिया, लैंड माफिया और बंदूकों का कारोबार करते हैं. उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है. जो नोटों के ढेर निकल रहे हैं वो तो सीधा सबूत हैं. चाहे वो पश्चिम बंगाल हो या फिर झारखंड हर जगह नोटों के ढेर निकल रहे हैं.’

ये भी पढ़ें: ABP Exclusive: ओडिशा और बंगाल में बीजेपी करेगी क्लीन स्वीप, ABP से खास बातचीत में PM मोदी ने किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget