एक्सप्लोरर

PM मोदी की मुफ्त कोरोना वैक्सीनेशन पॉलिसी पर अमरिंदर सिंह से लेकर पटनायक तक, जानें कौन से CM ने क्या कहा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुफ्त टीकाकरण की घोषणा को देरी से लिया गया निर्णय बताते हुए सोमवार को कहा कि टीके की निरंतर आपूर्ति केन्द्र सरकार कैसे करेगी, यह सबसे बड़ी चुनौती है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई वैक्सीनेशन पॉलिसी का सोमवार को एलान करते हुए 21 मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार के खर्च भी केन्द्र सरकार ही वहन करेगी. पीएम मोदी के मुफ्त वैक्सीनेशन की घोषणा के बाद बीजेपी शासित राज्य समेत विपक्षी दलों के मुख्यमंत्रियों ने उनके इस कदम की तारीफ की है.

पीएम मोदी के इस कदम की पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन समेत कई मुख्यमंत्रियों ने तारीफ की. आइये जानते हैं पंजाब से लेकर तमिलनाडु तक किस राज्य के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के इस कदम पर क्या प्रतिक्रिया दी है.

1-भूपेश बघेल-

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुफ्त टीकाकरण की घोषणा को देरी से लिया गया निर्णय बताते हुए सोमवार को कहा कि टीके की निरंतर आपूर्ति केन्द्र सरकार कैसे करेगी, यह सबसे बड़ी चुनौती है. राज्य के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा है, “राज्य सरकार ने विधानसभा के बजट सत्र में छत्तीसगढ़ में प्रत्येक व्यक्ति का मुफ्त में टीकाकरण करने की घोषणा की थी. केन्द्र सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए मुफ्त टीकाकरण की व्यवस्था की, लेकिन जब 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग की बात आई तब उन्होंने यह राज्यों पर छोड़ दिया. तब भी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री से मुफ्त टीकाकरण की मांग की थी, लेकिन उन्होंने सुना नहीं। बाद में राज्यों ने अपने खजाने से टीकाकरण की व्यवस्था की.”

2-जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों के टीकाकरण के लिए राज्यों को मुफ्त कोरोना वायरस टीका दिए जाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा को लेकर सोमवार को उन्हें धन्यवाद दिया. उन्होंने यहां जारी अलग-अलग बयानों में कहा कि यह कदम 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण साबित होगा. उन्होंने देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर तक बढ़ाने के फैसले के लिए भी मोदी को धन्यवाद दिया.

3-ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जिस बात को उन्होंने फरवरी में ही कही थी, उसे मानने में प्रधानमंत्री मोदी को चार महीने का लंबा वक्त लग गया. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- "फरवरी 2021 में मैंने कई बार कहा उसके बाद मैंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखते हुए सभी को मुफ्त वैक्सीन देने की मैंने अपनी ओर से मांग रखी थी. यह मानने में उन्हें काफी दबाव के बाद 4 महीने का वक्त लगा और आखिरकार उन्होंने हमारी सुनी और जो बात हम कह रहे थे, वो अब लागू करने जा रहे हैं."

4-अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी के लिए कोरोना टीकाकरण नि:शुल्क किए जाने की घोषणा को जनभावनाओं की जीत बताया है. गहलोत ने सोमवार शाम ट्वीट किया, ‘‘राजस्थान में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए गए अभियान #स्पीक फॉर फ्री यूनिवर्सल वैक्सीनेशन में भाग लेने वाले सभी सांसद, विधायक, कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आमजन को बधाई.’’ गहलोत ने आगे लिखा, ‘‘आपकी भावना के कारण आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 18+ सहित सभी देशवासियों के लिए निःशुल्क टीकाकरण की घोषणा करनी पड़ी. यह जनभावनाओं की जीत है.’’

5-अमरिंदर सिंह

कांग्रेस नेता एवं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 टीकों की खरीदारी एवं वितरण का जिम्मा अपने हाथ में लेने का केंद्र का फैसला उन राज्यों के लिए मददगार होगा, जिन्हें टीके खरीदने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. अमरिंदर ने ट्वीट किया, ‘‘अच्छी बात है कि केंद्र ने पूरे देश में सभी आयु वर्गों के लिए टीकों की खरीदारी एवं वितरण का जिम्मा अपने हाथ में लेने का फैसला किया है. मैंने (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी जी को निजी तौर पर दो बार पत्र लिखकर सुझाव दिया था कि कोविड-19 टीकों संबंधी संकट से निपटने का यही एकमात्र उपाय है.’’

6-शिवराज चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि हृदय से आभार प्रकट करता हूं, देश में सम्पूर्ण वैक्सीनेशन का कार्य अब केंद्र सरकार करेगी. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में वैक्सीनेशन का यह अभियान अब सफलतापूर्वक और सुचारू रूप से चल सकेगा. राज्यों में प्रतिस्पर्धा थी, कोई वैक्सीन निर्माता पर दबाव बनाता था, कोई ग्लोबल टेंडर कर रहा था लेकिन हाथ कुछ नहीं लग रहा था. बिखरते हुए अभियान को देखते हुए मैंने व अन्य मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध किया कि उनके नेतृत्व में ही यह अभियान सम्पन्न हो. 

7-नवीन पटनायक

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि हर जीवन अमूल्य है. जब तक हर किसी को वैक्सीन नहीं लग जाती कोई भी सुरक्षित नहीं है. राष्ट्र के रूप में कोविड-19 के खिलाफ एकजुटता के साथ लड़ना होगा. वैक्सीनेशन को राष्ट्रीय अभियान बनाने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद.

8-पी. विजयन

केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने कहा कि 21 जून से प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वैक्सीन राज्यों को मुफ्त देने का ऐलान किया है. इस वक्त का यह सबसे महत्वपूर्ण कदम है. मुझे खुशी है कि हमारे अनुरोध को पीएम मोदी ने सकारात्मक रूप से लिया.

ये भी पढ़ें: वैक्सीनेशन की नई पॉलिसी पर बोलीं CM ममता बनर्जी, जो मैंने फरवरी में कहा था उसे मानने में PM मोदी को लग गए 4 महीने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget