एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री की ओर से नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म का ऐलान, व्यापार जगत में खुशी की लहर

आगामी दिवाली तक नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म लागू करने के पीएम मोदी के ऐलान को लेकर व्यापारियों ने खुशी जाहिर की और कहा कि इससे छोटे और मध्यम उद्यमों को इन सुधारों से विशेष लाभ होगा.

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार (17 अगस्त, 2025) को ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से देशवासियों के लिए एक बड़ा आर्थिक तोहफा देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि आगामी दिवाली तक नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म लागू किया जाएगा, जिसका फायदा व्यापारियों के साथ उपभोक्ताओं को भी मिलेगा. व्यापार जगत ने प्रधानमंत्री की इस घोषणा का गर्मजोशी से स्वागत किया है.

खंडेलवाल ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

प्रधानमंत्री की इस घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद और फैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि यह कदम भारत सरकार की 'इज ऑफ डूइंग बिजनेस' के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. रिफॉर्म के तहत कंप्लायंस के बोझ को घटाने और विभिन्न वस्तुओं पर कर दरों के संतुलन का प्रावधान होने की उम्मीद है. 

उनका मानना है कि यह सुधार न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा, बल्कि स्टार्टअप और नए कारोबार के अवसर भी खोलेगा. कर दरों में संभावित कमी से उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी और बाजार में मांग बढ़ेगी.

देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

वहीं, फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन (फेस्टा) के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा और अध्यक्ष राकेश यादव ने प्रधानमंत्री की इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि मौजूदा जीएसटी दरों की समीक्षा और टैक्स स्लैब को तर्कसंगत बनाने से रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं पर टैक्स में भारी कमी आएगी. 

पम्मा ने कहा कि छोटे और मध्यम उद्यमों को इन सुधारों से विशेष लाभ होगा, जिससे व्यापार करना आसान होगा, लागत घटेगी और सस्ती वस्तुओं से बाजार में मांग बढ़ेगी, जो देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगी.

स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने में सरकार का सहयोग जरूरी

उनका मानना है कि टैक्स में कमी से स्वदेशी वस्तुएं सस्ती होंगी और विदेशी उत्पादों के मुकाबले प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. उन्होंने प्रधानमंत्री से बाजार सुधारों पर भी ध्यान देने की अपील की, जिसमें पार्किंग और सड़कों की स्थिति सुधारना शामिल है, ताकि ग्राहक आसानी से बाजार तक पहुंच सकें और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर विदेशी वस्तुओं के वर्चस्व को चुनौती दी जा सके. 

पम्मा ने यह भी कहा कि सरकार को इंडस्ट्री के लिए लाइसेंस स्कीम को सरल बनाना चाहिए और अफसरशाही पर लगाम लगानी चाहिए, जिससे उद्योग बिना डर के पूरी क्षमता से काम कर सके और स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा मिले.

8 सालों से जीएसटी की ऊंची दरों से जूझ रहे व्यापारी 

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने भी प्रधानमंत्री की घोषणा का स्वागत किया है. सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि देश और दिल्ली के 8 करोड़ व्यापारी पिछले आठ सालों से जीएसटी की ऊंची दरों और जटिल कानून-कायदों से जूझ रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर पार्ट्स, ऑटो पार्ट्स और टू-व्हीलर पार्ट्स जैसी आम जरूरत की वस्तुएं फिलहाल 28% स्लैब में हैं, जबकि इन्हें 5% या 12% के स्लैब में लाया जाना चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिले.

जीएसटी की दरों की विसंगतियों पर CTI ने दिलाया ध्यान

गोयल ने खाद्य वस्तुओं की जीएसटी दरों में विसंगतियों की ओर भी ध्यान दिलाया, जैसे कि एक ही पैकिंग में मिलने वाली मिठाई, नमकीन, काजू, बादाम और स्नैक्स को अलग-अलग स्लैब में रखा गया है, जिससे फूड व्यापारियों को बिलिंग में परेशानी होती है. उन्होंने कहा कि जीएसटी रिटर्न फाइल करना छोटे व्यापारियों के लिए बेहद कठिन है और इसके लिए उन्हें महंगे सीए शुल्क का भुगतान करना पड़ता है.

CTI का सुझाव तीन स्लैब में हो जीएसटी

सीटीआई का सुझाव है कि मौजूदा पांच स्लैब (0%, 5%, 12%, 18%, 28%) के स्थान पर केवल तीन स्लैब, 0%, 5% और 12% ही हो. 28% का स्लैब समाप्त किया जाए या इसे सिर्फ तंबाकू और लग्जरी गाड़ियों जैसी वस्तुओं तक सीमित किया जाए. व्यापार जगत ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह निर्णय देश की आर्थिक प्रगति और व्यापार के माहौल को और मजबूत बनाएगा.

ये भी पढ़ें:- 'संविधान को सिर पर रखकर नाचने वालों ने ही उसे कुचला', पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा वार

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Crime: हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget