एक्सप्लोरर

India-Bangladesh Ties: हसीना पर टेंशन के बीच पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस की होगी मुलाकात? BIMSTEC बनेगा पुल!

India-Bangladesh Ties: अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार गिरने के बाद से ही बांग्लादेश के संबंध भारत से ठीक नहीं रहे हैं. अब दोनों देशों के बीच जमी बर्फ पिघलने की उम्मीद की जा रही है.

India-Bangladesh Ties: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस से मुलाकात कर सकते हैं. इस साल अप्रैल में बैंकॉक में आयोजित होने वाले बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान यह मुलाकात हो सकती है. अगस्त 2024 में बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार गिरने के बाद से मोहम्मद यूनुस वहां मुख्य सलाहकार की भूमिका में हैं लेकिन अब तक उनकी पीएम मोदी से कोई बातचीत नहीं हुई है. अब जब इन दोनों प्रमुख नेताओं के बातचीत के आसार बन रहे हैं तो दोनों देशों के बीच तनाव कम होने की भी उम्मीद की जा रही है.

दरअसल, दोनों पड़ोसियों के बीच संबंध अब तक के सबसे खराब दौर में हैं. भारत सरकार लगातार बांग्लादेश में यूनुस के नेतृत्व वाले प्रशासन पर अल्पसंख्यकों को सताने का आरोप लगा रही है, जबकि बांग्लादेश इस बात से खफा है कि भारत ने शेख हसीना को पनाह देकर रखी है. 

सात देशों का समूह है BIMSTEC
BIMSTEC में बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं. यह समूह बंगाल की खाड़ी से सटे इन देशों के बीच तकनीकी, आर्थिक समेत कई क्षेत्रों में सहयोग की पहल है. पीएम मोदी ने आखिरी बार साल 2018 में नेपाल के काठमांडू में आयोजित BIMSTEC शिखर सम्मेलन में भाग लिया था. पिछला BIMSTEC शिखर सम्मेलन 2022 में श्रीलंका द्वारा वर्चुअली आयोजित किया गया था.

तनाव कम करने की कोशिशें जारी
बांग्लादेश में पिछले साल अगस्त में हुए तख्तापलट के बाद से ही अशांति फैली हुई है. अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के साथ ही वहां शेख हसीना की पार्टी 'आवामी लीग' के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भी खूब हमले हुए हैं. इस मामले में भारत और बांग्लादेश के बीच अगस्त से ही कुछ उच्च-स्तरीय बातचीत जारी है. भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के विदेश सलाहकार तौहीद हुसैन से दो बार मुलाकात कर चुके हैं. जयशंकर के अलावा विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी दिसंबर 2024 में ढाका गए थे. मिस्री ने यात्रा के दौरान यूनुस से भी मुलाकात की थी.

यह भी पढ़ें...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग पर यूएन में पास हुआ प्रस्ताव, भारत-चीन किसके साथ, किसे किया वोट, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget