एक्सप्लोरर

भिवंडी में इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस हादसे को लेकर दुख जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

मुंबईः आज मुंबई के ठाणे से सटे भिवंडी में एक तीन मंजिला इमारत ढह गई और इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है. अभी भी इमारत के मलबे में 25-30 लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है. हादसे की जगह पर स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं.

पीएम मोदी ने जताया दुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस हादसे को लेकर दुख जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में कहा कि महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत गिरने की खबर से दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है. बचाव अभियान चल रहा है और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है.

अमित शाह ने भी किया ट्वीट पीएम के अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी महाराष्ट्र में हुए हादसे पर शोक व्यक्त किया है और ट्वीट में लिखा कि महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी में बिल्डिंग गिरने की खबर सुनकर व्यथित हूं. एनडीआरएफ पहले से ही घटनास्थल पर है और बचाव कार्यों में सहायता कर रहा है. शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा हूं.

रात 3.30 बजे के करीब हुई घटना रात 3.30 बजे के करीब ये हादसा हुआ और जिस समय इमारत में मौजूद सभी परिवार गहरी नींद में थे उसी समय बिल्डिंग भरभराकर गिर गई. ये इमारत साल 1984 की बनी हुई थी और जर्जर हालत में थी. कई बार इसे नोटिस भी दिया जा चुका था लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया और आज ये भयानक हादसा हो गया जिसमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी.

ये भी पढ़ें

जम्मू: मार्च महीने से बंद स्कूल एक बार फिर खुले, कोरोना के डर से बच्चे रहे नदारद

राज्यसभा में सांसदों के व्यवहार से सभापति खफा, संजय सिंह- डेरेक ओ ब्रायन समेत आठ सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget