एक्सप्लोरर

अनंत-राधिका की शादी के मेहमान बनेंगे पीएम मोदी? सामने आई बड़ी खबर

Anant Radhika Wedding: एशिया के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की घड़ियां नजदीक आ रही हैं. अनंत 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

Anant Radhika Wedding: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शुक्रवार (12 जुलाई) को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबानी परिवार की शादी समारोह का हिस्सा भी होंगे. पीएम मोदी के संभावित दौरे के चलते बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. ट्राइडेंट होटल के आसपास की इमारतों में भी सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाई जा रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (13 जुलाई) को मुंबई जा रहे हैं. 13 जुलाई को पीएम मोदी मुंबई में कई विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी बोरीवली-ठाणे लिंक रोड और गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड का भूमिपूजन करेंगे. दोनों परियजोनाओं की कीमत 14 हजार करोड़ से ज्यादा है.

नेस्को सेंटर में कई नई परियोजनाओं का भूमि पूजन करेंगे PM मोदी

इसके अलावा पीएम मोदी दक्षिण मुंबई में ऑरेंज गेट से ग्रांट रोड तक एलिवेटेड रोड का भूमिपूजन भी करेंगे, जिसकी लागत 1170 करोड़ रुपये है. वहीं, 13 जुलाई को पीएम मोदी मुंबई के नेस्को सेंटर में कई नई परियोजनाओं का भूमि पूजन कार्यक्रम करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी यहां पर एक सभा को संबोधित करेंगे. 

अंबानी परिवार की शादी में भी शामिल हो सकते हैं PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र दौरे को लेकर प्रशासन काफी चौकन्ना है. यहां सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस बैठक की तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं. पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. ऐसे में उम्मीद है कि पीएम मोदी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में भी शामिल हो सकते हैं.

पीएम मोदी के संभावित दौरे के चलते बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं.  इसके साथ ही ट्राइडेंट होटल के आसपास की इमारतों में भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

जियो वर्ल्ड सेंटर में 7 फेरे लेंगे अनंत-राधिका

उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड सेंटर में सात फेरे लेंगे. इस शादी की रस्में भी चल रही हैं. इस खास शादी में शामिल होने के लिए देश और दुनिया की कई बड़ी हस्तियां मुंबई पहुंच रही है. इसमें फिल्म, बिजनेस, राजनीति आदि से जुड़े कई दिग्गज लोग शामिल हैं.

 ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक मामले की सुनवाई से पहले केंद्र सरकार और NTA ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget