एक्सप्लोरर

राफेल पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर आरोप- कहा विपक्षी पार्टी नहीं चाहती कि वायुसेना मजबूत हो

पीएम ने कहा, ‘दरअसल कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि हमारी वायुसेना मजबूत हो. मैं डंके की चोट पर गंभीर आरोप लगा रहा हूं.’ उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, ‘‘आप किस कंपनी के लिए खेल रहे हैं. आप चाहते हो कि राफेल सौदा रद्द हो.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राफेल सौदे पर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में सेना को निहत्था बनाकर रखा और वह नहीं चाहती कि देश की वायुसेना मजबूत हो. साथ ही उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस किसके फायदे के लिये राफेल सौदा रद्द कराना चाहती है? लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि हमारे शासनकाल में सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद कांग्रेस ने कहा था कि उनकी सरकार के शासनकाल में भी ऐसा लक्षित हमला किये गये थे. उन्होंने कहा कि लेकिन कांग्रेस ने सेना का ऐसा हाल बना रखा था कि वे उस समय निर्णय ले ही नहीं सकते थे. उन्होंने कहा कि ‘‘आप सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में सोच भी नहीं सकते थे?’ मोदी ने कहा कि राफेल सौदे पर विपक्ष के सभी आरोपों का जवाब रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण एक-एक कर दे चुकी हैं. उन्होंने कहा, ‘‘दरअसल कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि हमारी वायुसेना मजबूत हो. मैं डंके की चोट पर गंभीर आरोप लगा रहा हूं.’’ उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, ‘‘आप किस कंपनी के लिए खेल रहे हैं. आप चाहते हो कि राफेल सौदा रद्द हो. मैं पूछता हूं कि कौन लोग हैं जिनके लिये आप इसके पीछे पड़े हो.’’ मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि आपने तीस साल तक देश की सेना को निहत्था बनाकर रखा.’’ उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस पार्टी और यूपीए के कालखंड में रक्षा सौदों में दलाली के बिना काम हो ही नहीं सकता था. उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने सोचा कि कांग्रेस के लोग राफेल पर झूठ इतने भरोसे से क्यों बोलते हैं? मुझे पता चला कि वे मानकर चलते हैं कि कोई रक्षा सौदा बिना दलाली के हुआ ही नहीं तो अब कैसे हो सकता है. जब पारदर्शिता से, ईमानदारी से देश की वायुसेना को मजबूत करने का काम हो रहा है तो कांग्रेस के लोग बौखला जाते हैं.’’ मोदी ने विदेश से क्रिश्चियन मिशेल समेत तीन बिचौलियों के भारत प्रत्यर्पण की ओर इशारा करते हुए कहा कि आज कांग्रेस के लोगों के चेहरे उतरे हुए हैं क्योंकि एक नहीं, दो नहीं, तीन-तीन राजदार पकड़कर यहां लाये गये हैं. मोदी ने कहा कि 2009 में सेना ने 186000 बुलेट प्रूफ जैकेटों की मांग की, लेकिन 2014 तक एक भी नहीं खरीदी गयी. हमने 2016 में 50 हजार और 2018 में पूरी एक लाख 86 हजार जैकेट जवानों तक पहुंचा दी. उन्होंने कहा, ‘‘अगर 2014 के बाद भी यूपीए सरकार बनी होती तो देश का गौरव तेजस विमान जमीन पर ही खड़ा रह जाता. हमने 2016 में 83 तेजस विमान खरीदने की सहमति दी.’’ प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की रक्षा कर रहे नौजवानों के लिए आपकी इतनी संवेदनहीनता क्यों थी? आपने सेना, वायुसेना, नौसेना की आवश्यकताओं को नजरअंदाज क्यों किया. उन्होंने कहा कि देश इसके लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं कर सकता. मोदी ने देश की रक्षा तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे दुश्मन देश आधुनिक पीढ़ी के विमानों और हथियारों से लैस हैं. ऐसे में हमारी वायुसेना को मजबूत बनाना आवश्यक है. पीएम मोदी ने विपक्ष के गठबंधन को बताया महा.... साथ ही कही ये बड़ी बात 55 साल Vs 55 महीने: मोदी ने बिजली, शौचालय, LPG कनेक्शन के मामले में अपनी सरकार की पीठ थपथपाई संस्थाओं पर हमले: मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- 'जो सेनाध्यक्ष को गुंडा कहते हैं, वो हमपर आरोप लगाते हैं'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
Embed widget