एक्सप्लोरर

ग्रीन एनर्जी से लेकर डिफेंस तक, बर्लिन में पीयूष गोयल और जर्मन मंत्री के बीच किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 23 अक्टूबर से जर्मनी के दौरे पर हैं. गुरुवार को उन्होंने जर्मनी की आर्थिक मामलों और ऊर्जा मंत्री कैथरीना रीचे के साथ बर्लिन में बैठक की.

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार (23 अक्टूबर, 2025) को जर्मनी की आर्थिक मामलों और ऊर्जा मंत्री कैथरीना रीचे के साथ बर्लिन में बैठक की. दोनों नेताओं ने ग्रीन एनर्जी, न्यू और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी और डिफेंस पर भारत और जर्मनी के बीच सहयोग बढ़ाने पर बातचीत की.

सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर एक पोस्ट में गोयल ने लिखा, 'बर्लिन में जर्मनी की आर्थिक मामलों और ऊर्जा मंत्री कैथरीना रीचे से मिलकर बहुत खुशी हुई. हमारी चर्चा व्यापार और निवेश के क्षेत्र में भारत-जर्मनी संबंधों को मजबूत करने, ग्रीन एनर्जी, नई और उभरती टेक्नोलॉजी और डिफेंस सेक्टर में ज्वाइंट इंडस्ट्रियल और टेक्निकल साझेदारी पर केंद्रित रही. बातचीत में भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने के लिए जर्मनी की प्रतिबद्धता पर भी चर्चा हुई.'

राउंड टेबल बैठक में उद्योग मंत्री ने लिया भाग

केंद्रीय मंत्री ने आगे लिखा, 'मैंने बैठक में इस बात पर प्रकाश डाला कि किस प्रकार भारत का विशाल प्रतिभा पूल, व्यापार में सुगमता के लिए हमारे प्रयासों के साथ मिलकर, जर्मन कंपनियों के लिए निवेश में विविधता लाने और आपूर्ति श्रृंखला के लचीलेपन को मजबूत करने के लिए आकर्षक संभावनाएं प्रदान करता है.'

इसके अलावा, गोयल ने जर्मनी में एक राउंड टेबल बैठक में भी भाग लिया. एक अन्य पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जर्मन मिटेलस्टैंड (एसएमई) कंपनियों और भारतीय कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ एक राउंड टेबल बैठक में भाग लेकर काफी खुशी हुई.

औद्योगिक साझेदारी बनाने के तरीकों पर चर्चा

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि बैठक में इनोवेशन और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग में भारत की ओर से प्रदान किए जाने वाले प्रमुख अवसरों पर प्रकाश डाला गया और भारतीय एवं जर्मन कंपनियों के बीच सहयोग, व्यापार एवं निवेश संबंधों को मजबूत करने और पारस्परिक विकास के लिए मजबूत औद्योगिक साझेदारी बनाने के तरीकों पर चर्चा की गई.

सरकारी बयान के मुताबिक, साल 2025 भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी की 25वां वर्ष है. पीयूष गोयल 23 अक्टूबर से जर्मनी के दौरे पर हैं. केंद्रीय मंत्री की बर्लिन यात्रा जर्मनी के साथ भारत के जुड़ाव को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो द्विपक्षीय संबंधों की गहराई, लचीलेपन और दीर्घकालिक मजबूती को दिखाती है.

ये भी पढ़ें:- टीटीपी के 10 करोड़ के इनामी आतंकी ने पाक सेना को दी खुली चुनौती, कहा- सैनिकों के बजाए...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जंग के बीच देश में आने वाला है Economic Earthquake', राहुल गांधी की चेतावनी, पीएम मोदी बोले- 'काबू में हालात'
'जंग के बीच देश में आने वाला है Economic Earthquake', राहुल गांधी की चेतावनी, पीएम मोदी बोले- 'काबू में हालात'
LPG Price Today: आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा, जानें
आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा, जानें
Weather Forecast: 'दिल्ली-यूपी में होगी बारिश, 6 अप्रैल तक....' IMD की चेतावनी, जानें देश में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
'दिल्ली-यूपी में होगी बारिश, 6 अप्रैल तक....' IMD की चेतावनी, जानें देश में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
Exclusive: ‘अगर US ने खार्ग द्वीप पर हमला किया तो ईरान...’, पूर्व केंद्रीय मंत्री को सता रहा ‘वर्ल्ड वॉर’ का डर, भारत को दी सलाह
Exclusive: ‘अगर US ने खार्ग द्वीप पर हमला किया तो ईरान...’, पूर्व केंद्रीय मंत्री को सता रहा ‘वर्ल्ड वॉर’ का डर, भारत को दी सलाह

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: 'दिल्ली-यूपी में होगी बारिश, 6 अप्रैल तक....' IMD की चेतावनी, जानें देश में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
'दिल्ली-यूपी में होगी बारिश, 6 अप्रैल तक....' IMD की चेतावनी, जानें देश में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
Jharkhand News: धनबाद में जमीन धंसने से ढहा एक मकान, परिवार के तीन लोग थे मौजूद, रेस्क्यू जारी
धनबाद में जमीन धंसने से ढहा एक मकान, परिवार के तीन लोग थे मौजूद, रेस्क्यू जारी
LPG Price Today: आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा, जानें
आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा, जानें
PBKS Vs GT: पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद शुभमन गिल ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- 'मुझे लगता है कि ये...'
पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद शुभमन गिल ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- 'मुझे लगता है कि ये...'
Dhurandhar 2 Worldwide BO Day 13: 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 13 दिनों में कर डाली होश उड़ा देने वाली कमाई, जानें- 15 सौ करोड़ी बनने से है कितनी दूर
'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 13दिनों में कर डाली होश उड़ा देने वाली कमाई, अब बनेगी 15 सौ करोड़ी
West Bengal Opinion Poll: बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
Iran Oil Wells Count: ईरान की वो तिजोरी, जिसमें बंद हैं बेशुमार तेल के कुएं, गिनती करके US जैसे देश भी मान लेंगे हार
ईरान की वो तिजोरी, जिसमें बंद हैं बेशुमार तेल के कुएं, गिनती करके US जैसे देश भी मान लेंगे हार
लोग हंसते रहे, वह काम करता रहा! अकेले लड़के ने साफ कर दी पूरी नदी, आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ
लोग हंसते रहे, वह काम करता रहा! अकेले लड़के ने साफ कर दी पूरी नदी, आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ
Embed widget