एक्सप्लोरर

GST: चिदंबरम का पीएम मोदी पर तंज, 'अलग-अलग दर रखना है तो इसे RSS टैक्स कहें'

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने आज पेट्रोलियम पदार्थ और इलेक्ट्रिसिटी को जीएसटी के दायरे में रखने की मांग करते हुए कहा कि अगर अलग-अलग दर रखना है तो GST को RSS टैक्स कहिए.

नई दिल्ली: वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू होने के एक साल पूरा होने पर जहां केंद्र की मोदी सरकार जश्न मना रही है वहीं कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है. पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने आज पेट्रोलियम पदार्थ और इलेक्ट्रिसिटी को जीएसटी के दायरे में रखने की मांग करते हुए कहा कि अगर अलग-अलग दर रखना है तो GST को RSS टैक्स कहिए. उन्होंने कहा कि जीएसटी के 28 प्रतिशत स्लैब को खत्म किया जाना चाहिए. फिलहाल जीएसटी में 0, 3, 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत का स्लैब है.

चिदंबरम ने कहा, ''जीएसटी की रूपरेखा, ढांचा , दर और अनुपालन में इतनी खामियां है कि आम लोगों के बीच में यह एक अपशब्द बन गया है.'' उन्होंने कहा कि व्यापक तौर पर यह महसूस किया जाता है कि जीएसटी ने आम आदमी पर कर का बोझ बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि 2006 में UPA ने बीजेपी का आइडिया दिया था. 5 सालों तक बीजेपी ने इसका विरोध किया. अब BJP ने इस अहम कदम को गलत तरीके से लागू किया. इस कारण व्यापारियों के बीच जीएसटी का खौफ बन गया है. साथ ही चिदंबरम ने GSTR 2, GSTR 3 लागू नहीं किये जाने पर भी सवाल उठाए.

उन्होंने दावा किया कि जीएसटी और नोटबंदी के लागू किये जाने के बाद लाखों लोगों को नौकरियां गंवानी पड़ी. केवल तमिलनाडु में 50 हजार छोटे उद्योग बंद हुए हैं, जिससे पांच लाख नौकरियां गई. पूर्व वित्त मंत्री ने मोदी सरकार को कई सुझाव भी दिये-

1. GST की एक दर हो जो 18 प्रतिशत से ज्यादा ना हो. 2. GSTR 2, 3 जल्द नोटिफाई किया जाए. 3. एक तिमाही में एक ही रिटर्न भरने की जरूरत हो. 4. रिफंड की प्रक्रिया सरल और तुरंत हो. 5. पेट्रोलियम पदार्थ और इलेक्ट्रिसिटी को GST के तहत लाया जाए. 6. एन्टी प्रोफिटीयरिंग ऑथोरिटी को खत्म किया जाए. 7. GST में संशोधन को लेकर तमाम सुझावों पर विपक्षी दलों से बात की जाए और आगामी मानसून सत्र में पास किया जाए.

GST दिवस: PM मोदी बोले- विकास हुआ, कांग्रेस ने कहा- कारोबारियों के लिए बुरे सपने जैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget