एक्सप्लोरर

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ रहे दाम, आम लोगों की सरकार से मांग- कदम उठाए जाएं

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पांच दिन से लगातार बढ़ोतरी हो रही है. लगातार बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हैं और उनका बजट गड़बड़ा रहा है. तेल की कीमतों के बढ़ने का असर महंगाई पर पड़ रहा है. लोगों को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही इसका समाधान निकालेगी.

नई दिल्लीः पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज पांचवें दिन भी लगातार बढ़ोतरी हुई. कल से आज में पेट्रोल और डीजल की क़ीमत में 0.30 पैसे की बढ़ोतरी हुई है . इस साल अभी तक पेट्रोल 4.74 रुपये और डीजल 4.36 रुपये महंगा हो चुका है. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाज़ारो में कच्चे तेल की कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गई है, जो पिछले एक साल में सबसे अधिक है.

पेट्रोल की कीमतों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. आज देश में पेट्रोल की कीमतें नई ऊंचाईयों पर पहुंची. दिल्ली में पेट्रोल अब तक के उच्च स्तर 88.44 रुपये प्रति लीटर जबकि मुंबई में 94.93 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. वहीं दिल्ली में डीजल 78.74 रुपये और मुंबई में अब तक के उच्च स्तर 81.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है. दिल्ली में मंगलवार और बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी. वहीं आज 30 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है.

किस शहर में कितने रुपये लीटर बिक रहा पेट्रोल -डीजल

-दिल्ली में पेट्रोल 88.44 रुपये और डीजल 78.77 रुपये प्रति लीटर - मुंबई में पेट्रोल 94.93 रुपये और डीजल 81.96 रुपये प्रति लीटर

- कोलकाता में पेट्रोल 89.73 रुपये और डीजल 81.96 रुपये प्रति लीटर - बैंगलूरु में पेट्रोल 91.40 रुपये और डीजल 83.47 रुपये प्रति लीटर. - नोएडा में पेट्रोल 87.28 रुपये और डीजल 79.16 रुपये प्रति लीटर - चेन्नई में पेट्रोल 90.70 रुपये और डीजल 83.52 रुपये प्रति लीटर. - पटना में पेट्रोल 90.84 रुपये और डीजल 83.95 रुपये प्रति लीटर - लखनऊ में पेट्रोल 87.22रुपये और डीजल 79.11 रुपये प्रति लीटर

क्यों बढ़े हैं दाम एक्सपर्टस की माने तो अंतराष्ट्रीय बज़ारों में कच्चे तेल की क़ीमतें आसमान छू रही हैं.सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 60 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

आम लोगों पर पड रही महंगाई की मार लगातार पांचवे दिन भी पेट्रोल की क़ीमतों में बढ़ोतरी हुई है ऐसे में माध्यमवर्गीय लोगों पर इसका सबसे ज़्यादा असर होता है. लोगों का कहना है के जहां पहले 100 रुपए में बाइक से आने-जाने का खर्चा पेट्रोल से होता था, वहीं अब एक दिन के 200 रुपए लग रहें हैं ऐसे में आम आदमी कम से कम ही वाहनों का उपयोग करेगा.

जेब से भरने पड़ रहे ज्यादा पैसे एक निजी कंपनी में काम करने वाले सादिक़ बतातें हैं कि उनकी कंपनी उन्हें सिर्फ 150 रुपए पेट्रोल का खर्चा देती है और अब 200-250 का पेट्रोल भरवाना पड़ रहा है और जेब से पैसे जा रहे हैं. महीने के तीन हजार तो इसमें ही ज्यादा खर्च हो जाएंगे.

वहीं, अपने परिवार के साथ कार से भगवान के दर्शन करने जा रहे रमेश कहते हैं कि डीज़ल बहुत महंगा हो गया. हज़ार रुपए का पहले डलवाते थे तो कुछ दिन चल जाता था और अब एक दो दिन ही चलता है. मोदी जी को इस पर कोई कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि पेट्रोल की क़ीमत बढ़ने से महंगाई बढ़ जाती है. अब आम लोगों को सरकार से उम्मीद है कि बढ़ती हुई पेट्रोल की क़ीमतों का सरकार कोई स्थाई समाधान निकालेगी.

यह भी पढ़ें

रक्षा मामलों की संसदीय समिति का फैसला, पैंगोंग झील-गलवान घाटी का करेंगे दौरा

ताजिकिस्तान, पाकिस्तान और भारत के कई हिस्सों में आया तेज़ भूकंप, VIDEO शेयर कर लोगों ने बताई आपबीती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget