एक्सप्लोरर

यूपी: मेरठ में लोगों ने घर से पढ़ी ईद की नमाज, प्रशासन ने लोगों का किया शुक्रिया

मेरठ में लोगों ने ईद के दिन घर से ही नमाज पढ़ी.इसको लेकर प्रशासन ने लोगों को धन्यवाद दिया.

मेरठ: लॉकडाउन के चलते इस बार ईद के मौके पर हजारों साल से चली आ रही परंपरा टूट गई. इस बार मस्जिदों में नमाज नहीं पढ़ी गई. मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों पर ही ईद की नमाज अदा की. सुरक्षा की दृष्टि से सुबह दिन निकलने से पहले ही शहर के तमाम संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात रही. नमाज के बाद एडीजी प्रशांत कुमार ने बयान जारी करते हुए प्रशासन का सहयोग देने पर मुस्लिम समाज के लोगों और धर्मगुरुओं का शुक्रिया अदा किया.

बताते चलें कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते देशभर में लॉकडाउन चल रहा है. इसी के साथ जिले में कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए प्रशासन की ओर से सप्ताह के हर सोमवार और गुरुवार को संपूर्ण लॉकडाउन किया जाता है. आज (सोमवार) ईद का त्यौहार होने के बावजूद इस संपूर्ण लॉकडाउन में प्रशासन की ओर से कोई रियायत नहीं दी गई थी. सुबह चार बजे से पहले ही शहर के तमाम संवेदनशील इलाकों और धार्मिक स्थलों के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई. इस दौरान असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए एडीजी प्रशांत कुमार सहित तमाम अधिकारी सड़कों पर मुस्तैद रहे.

पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और मुस्लिम धर्मगुरुओं की ओर से की गई अपील का असर जिले भर में देखने को मिला. मुस्लिम समाज के सभी लोगों ने अपने-अपने घरों पर ही ईद की नमाज अदा की. जिले की मस्जिदों में सिर्फ इमामों और वहां रहने वाले धर्म गुरुओं को ही नमाज अदा करने की इजाजत दी गई. अकीदतमंदों ने अपने घरों में नमाज अदा करते हुए कोरोना की महामारी के अंत के लिए दुआ की.

एडीजी प्रशांत कुमार ने मुस्लिम समाज के सभी लोगों और धर्मगुरुओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि सुबह चार बजे से ही पूरे जनपद में फोर्स की ड्यूटी लगा दी गयी थी खासकर धार्मिक स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई थी क्योंकि ऐसे मौके पर असामाजिक तत्वों  की ओर से धार्मिक स्थानों से छेड़छाड़ करके माहौल बिगाड़ने की संभावना बनी रहती है.

ये भी पढ़ें-

कोरोना वायरसः बजरंगी भाईजान से अग्निपथ तक ये 5 बॉलीवुड फिल्में बढ़ाएंगी ईद का जश्न

अयोध्या: लॉकडाउन के दौरान राम लला के खाते में आए चार करोड़ 60 लाख रुपये

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रियांक खरगे पहले इतिहास पढ़ें’, RSS प्रमुख के लिखे पत्र को लेकर VHP अध्यक्ष ने किया पलटवार
‘प्रियांक खरगे पहले इतिहास पढ़ें’, RSS प्रमुख के लिखे पत्र को लेकर VHP अध्यक्ष ने किया पलटवार
‘अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी...’, श्रीनगर में LG मनोज सिन्हा से मुलाकात के बाद बोले कांग्रेस सांसद शशि थरूर
‘अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी...’, श्रीनगर में LG मनोज सिन्हा से मुलाकात के बाद बोले शशि थरूर
‘मूर्खों की जमात...’, कोलकाता में सड़क का नाम बदलने पर गरमाई सियासत, CM शुभेंदु के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
‘मूर्खों की जमात...’, कोलकाता में सड़क का नाम बदलने पर गरमाई सियासत, CM शुभेंदु के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
फादर्स डे पर पिता को लगा दोहरा आघात, मां ने दो मासूम बेटों को दिया जहर, तेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना
फादर्स डे पर पिता को लगा दोहरा आघात, मां ने दो मासूम बेटों को दिया जहर, तेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना

वीडियोज

Sansani | Crime News:कौन है रजनी की जिंदगी के खूंखार विलेन? | Parking Controversy
Bollywood News: यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' का धमाका, फादर्स डे पर हुआ आधिकारिक ऐलान (21.06.26)
BMW iX1 Range Test | The best entry level luxury ev? | Auto Live #bmw #bmwix1 #ev
Sansani | Bharat Tiwari Encounter Case | Bhojpur: एनकाउंटर या Murder?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी के बाद अब ट्रंप के निशाने पर इस देश के PM, कर दी चौंकाने वाली भविष्यवाणी, बोले - 'वो बुरी तरह...'
अब ट्रंप के निशाने पर इस देश के पीएम, कर दी चौंकाने वाली भविष्यवाणी, बोले - 'वो बुरी तरह...'
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी नीतीश कुमार समेत 2 गिरफ्तार
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी नीतीश कुमार समेत 2 गिरफ्तार
वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेटर बनीं हरमनप्रीत कौर, कोई पुरुष क्रिकेटर भी नहीं छू पाया ये आंकड़ा
वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेटर बनीं हरमनप्रीत कौर, कोई पुरुष क्रिकेटर भी नहीं छू पाया ये आंकड़ा
Sunday Box Office: 'कॉकटेल 2' के आगे सब पड़े फीके, 'पेद्दी' से ज्यादा कमाई कर रही सामंथा की फिल्म, जानें संडे कलेक्शन
'कॉकटेल 2' के आगे सब पड़े फीके, 'पेद्दी' से ज्यादा कमाई कर रही सामंथा की फिल्म, जानें संडे कलेक्शन
'मेरी जिंदगी में दो अहम 'भारतीय-पाकिस्तानी' लोग हैं...', आसिम मुनीर का जिक्र कर क्या बोले जेडी वेंस
'मेरी जिंदगी में दो अहम 'भारतीय-पाकिस्तानी' लोग हैं...', आसिम मुनीर का जिक्र कर क्या बोले जेडी वेंस
CM योगी के इस काम की शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने की तारीफ, कहा- यह निर्णय सराहनीय
CM योगी के इस काम की शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने की तारीफ, कहा- यह निर्णय सराहनीय
फिटनेस बनी काल! जिम करते हुए SOG अधिकारी को अचानक आ गई मौत- वीडियो देख कांप उठे यूजर्स
फिटनेस बनी काल! जिम करते हुए SOG अधिकारी को अचानक आ गई मौत- वीडियो देख कांप उठे यूजर्स
Pearl Millet farming: बाजरे की खेती के लिए कितनी होती चाहिए बीज की मात्रा, क्या है 1 हेक्टेयर का हिसाब-किताब?
बाजरे की खेती के लिए कितनी होती चाहिए बीज की मात्रा, क्या है 1 हेक्टेयर का हिसाब-किताब?
Embed widget