एक्सप्लोरर

केरल में कोविड पाबंदियों के कारण लोगों ने घरों में किया ‘बलि तर्पणम', मंदिरों में नहीं हुए आयोजन

केरल में पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने के लिए वार्षिक हिंदू अनुष्ठान ‘बलि तर्पणम’ रविवार को घर पर ही किया गया. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक आयोजनों पर पाबंदी लगाई गई थी.

 तिरुवनंतपुरमः केरल में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाई पाबंदियों के कारण पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने के लिए वार्षिक हिंदू अनुष्ठान ‘बलि तर्पणम’ रविवार को घर पर ही किया गया. अथॉरिटीज ने कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के उल्लंघन के खिलाफ चेतावनी जारी की थी जिसके चलते रविवार को केरल में एर्नाकुलम जिले की पेरियार नदी के किनारे अलुवा ‘शिवरात्रि मनप्पुरम’ और तिरुवल्लम परशुराम मंदिर समेत कई स्थान वीरान रहे जहां आम तौर पर लोग ‘बलि तर्पणम’ के लिए उमड़ते थे.

बीजेपी ने की थी लॉकडाउन पाबंदियों से छूट देने की मांग
केरल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने वाम मोर्चा सरकार से श्रद्धालुओं को वार्षिक हिंदू अनुष्ठान में भाग लेने के लिए लॉकडाउन पाबंदियों से छूट देने का आग्रह किया था. भले ही राज्य सरकार ने हाल में लॉकडाउन पाबंदियों में ढील दी थी और दुकानों तथा अन्य प्रतिष्ठानों को हफ्ते में छह दिन खुलने की अनुमति दी लेकिन उसने रविवार को पाबंदियां जारी रखने का फैसला किया था.

कोरोना के कारण पिछले भी मंदिरों में नहीं हुआ था यह अनुष्ठान
राज्य में त्रावणकोर क्षेत्र में प्रमुख मंदिरों का प्रबंधन करने वाले त्रावणकोर देवस्व ओम बोर्ड (टीडीबी) ने कोरोना वायरस फैलने का हवाला देते हुए इस साल मंदिरों में ‘बलि तर्पणम’ न करने का हाल में फैसला किया था. हिंदू मान्यता के अनुसार, ‘कार्तिक वायु’ के दिन इस अनुष्ठान को करने से दिवंगत आत्माओं को ‘मोक्ष’ मिलता है. पिछले साल भी कोविड-19 पाबंदियों के कारण मंदिरों में यह अनुष्ठान नहीं किया जा सका था.

यह भी पढ़ें

Corona Cases: एक हफ्ते में तीसरी बार 40 हजार से कम आए नए कोरोना केस, 24 घंटे में 491 की मौत

संसद का मानसून सत्र आगे बढ़ाने की उठी मांग, राज्यसभा सांसद ने कहा- पीएम मोदी जासूसी मामले पर कराएं चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget