एक्सप्लोरर

दिल्ली: विदेश से आए यात्रियों को एयरपोर्ट पर कराना पड़ सकता है कोरोना टेस्ट, निगेटिव होने पर नहीं रहना होगा क्वारंटीन

दिल्ली एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी इस प्रस्ताव को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से अनुमोदित किया जाना बाकी है, लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन कोरोना टेस्ट की सुविधा के लिए तैयार है.

नई दिल्ली: विदेश से आने वाले यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर खुद का कोरोना टेस्ट कराना पड़ सकता है. इसके साथ ही यात्रियों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें क्वारंटीन में रहने की ज़रूरत नहीं होगी. एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी इस प्रस्ताव को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से अनुमोदित किया जाना बाकी है, लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन कोरोना टेस्ट की सुविधा के लिए तैयार है.

वर्तमान में लागू है ये नियम

बता दें कि फिलहाल वर्तमान में दिल्ली में विदेशों से आने वाले यात्रियों की सिर्फ एयरपोर्ट पर लक्षणों के लिए जांच की जाती है और सात दिनों के अनिवार्य क्वारंटीन में रहना पड़ता है. हालांकि, गर्भवती महिलाओं, 10 साल से कम उम्र के बच्चों और उनके साथ यात्रा करने वालों और जिन लोगों के परिवार में किसी की मौत हो गई हो या कोई गंभीर बीमारी हो या जिनकी हाल ही में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई हो, उन्हें इस नियम में सशर्त छूट दी गई है.

अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर यात्रियों का कोरोना टेस्ट कराने का प्रस्ताव उन यात्रियों के लिए उपयोगी होगा, जिन्होंने यात्रा से पहले कोरोना टेस्ट नहीं कराया हो.

यात्रियों के ठहरने का होगा उचित इंतजाम- एयरपोर्ट प्रशासन

एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने कहा कि अगर एयरपोर्ट पर किए गए टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव आती है, तो उन्हें सीधे घर जाने की अनुमति दी जाएगी. हालांकि, रिपोर्ट आने में कम से कम आठ घंटे लगेंगे. इसलिए टर्मिनल 3 पर यात्रियों के ठहरने के लिए उचित इंतजाम किया जाएगा.

वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस प्रस्ताव को अभी आगे रखा गया है और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को अभी इसका जवाब नहीं दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget