एक्सप्लोरर

धनखड़ पर बरस पड़े खरगे, बोले- मुझे मत सिखाओ! जानें राज्यसभा में किस बात पर मचा हंगामा

राज्यसभा स्पीकर जगदीप धनखड़ ने मल्लिकार्जुन खरगे से कहा एक सीनियर सांसद होने के नाते आपको पता होगा कि इस मुद्दे पर मैं पहले ही कह चुका हूं. मैं आपसे कोऑपरेट करने की उम्मीद रखता हूं.

Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार (25 नवंबर, 2024) से शुरू हो चुका है. पहले दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच नोकझोंक हो गई. ये नोकझोंक गौतम अडानी के मुद्दे को लेकर हुई. मल्लिकार्जुन खरगे अडानी घूस केस में अपनी बात कहना चाह रहे थे, लेकिन नियमों के तहत उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उस मुद्दे पर उन्हें बोलने से मना कर दिया. दोनों के बीच इसी मुद्दे को लेकर नोकझोंक काफी देर तक चलती रही फिर खरगे ने ये भी कह दिया कि मुझे मत सिखाओ… बस इसके बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नाराज हो गए.

स्पीकर जगदीप धनखड़ ने मल्लिकार्जुन खरगे से कहा एक सीनियर सांसद होने के नाते आपको पता होगा कि इस मुद्दे पर मैं पहले ही कह चुका हूं. मैं आपसे कोऑपरेट करने की उम्मीद रखता हूं. इस पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मेरा भी यहां पर 54 साल का करियर है तो मुझे इसमें सिखाने की जरूरत नहीं है. 

‘अडानी का मुद्दा महत्वपूर्ण’

स्पीकर ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे, आपको बाकी सांसदों से ज्यादा अनुभव है और आपको इसके लिए मैंने सबसे ज्यादा कॉम्प्लीमेंट भी दिए हैं. पर मुझे बुरा लगा. इसके बाद खरगे ने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है. हम अडानी के ब्राइबरी केस को एक्सप्लेन कर सकते हैं. यह पूरे देश को प्रभावित कर रहा है और प्रधानमंत्री मोदी उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं.

अडानी मुद्दे को लेकर उठने लगी आवाजें

इसके बाद स्पीकर धनखड़ कहते हैं कि कोर्ट में कुछ भी नहीं चल रहा है. इधर से मल्लिकार्जुन खरगे अडानी का मुद्दा उठाए जा रहे थे तो वहीं दूसरी ओर से स्पीकर जगदीप धनखड़ उन्हें इस मुद्दे पर बोलने से मना कर रहे थे. इसके बाद सदन में अडानी मुद्दे को लेकर कई आवाजें उठने लगी. इसके बाद स्पीकर ने कहा की मल्लिकार्जुन खरगे का योगदान 54 साल का रहा है तो लोगों का उसका फायदा भी मिलने दीजिए. 

क्या था मामला?

अमेरिका में न्यूयॉर्क की अदालत में अदानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी और कंपनी के दूसरे एग्जीक्यूटिव्स पर 265 मिलियन डॉलर की रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं. इसके बाद से ही विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर हुआ है. कांग्रेस व अन्य दालों के नेताओं ने बीते महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों में भाजपा और नरेंद्र मोदी पर खूब निशाना साधा. इसी को लेकर संसद सत्र के पहले दिन मल्लिकार्जुन खड़गे और स्पीकर जगदीप धनखड़ के बीच नोकझोंक देखने को मिली.

यह भी पढ़ें- Jharkhand Assembly Elections: झारखंड में भले ही CM बन जाएं हेमंत सोरेन, लेकिन अगले 5 साल तक डराता रहेगा BJP का ये चुनावी आंकड़ा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
Success Story: 10 सेकेंड से टूटा था पुलिस बनने का सपना, अब किसान की बेटी बनी सब-इंस्पेक्टर
10 सेकेंड से टूटा था पुलिस बनने का सपना, अब किसान की बेटी बनी सब-इंस्पेक्टर
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Embed widget