एक्सप्लोरर

'ED, CBI... फिर वॉशिंग मशीन में डालना, क्‍लीन करना और वहीं परमानेंट रख लेना', बोले मल्लिकार्जुन खरगे

Parliament Special Session: संसद के विशेष सत्र के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री संसद में कभी-कभी आते हैं और इवेंट बनाकर चले जाते हैं.

Parliament Special Session: संसद का विशेष सत्र सोमवार (18 सितंबर) को शुरू हुआ. सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया और इसके बाद पुरानी संसद में भाषण दिया. संसद के विशेष सत्र के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार मजबूत विपक्ष को कमजोर करने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करती है. 

उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी किसी नेता को पार्टी में शामिल करना चाहती है तो उसे वॉशिंग मशीन में डालकर उसे क्लीन कर दिया जाता है और परमानेंट में रख लेती है. कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री संसद में कभी-कभी आते हैं और इवेंट बनाकर चले जाते हैं.

मणिपुर क्यों नहीं जाते पीएम- मल्लिकार्जुन खरगे
खरगे ने कहा, ''मणिपुर जल रहा है. 3 मई से वहां दंगे हो रहे हैं. वहां भी लोगों को मारा जा रहा है, घर जलाए जा रहे. आज भी एक शख्स की मौत हो गई. इस बारे में चर्चा हो और पीएम इस पर बयान दें.'' उन्होंने पूछा कि वह (पीएम मोदी) देश के कोने-कोने में जाते हैं, लेकिन मणिपुर क्यों नहीं जाते?

'9 साल में दो बार ही बोले पीएम मोदी'
उन्होंने सदन को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने कार्यकाल में कुल 21 बार बयान दिया. वहीं, मनमोहन सिंह ने 30 बार बयान दिया, लेकिन मौजूदा प्रधानमंत्री के कस्टमरी बयान को छोड़ दें तो वह 9 साल में महज दो बार ही बोले हैं.

संविधान ने वोटिंग का अधिकार दिया
कांग्रेस नेता ने कहा, "संविधान निर्माताओं ने हमें जो संविधान दिया है, उसने हमें आज भी एकजुट कर रखा है. इसी संविधान ने राष्ट्र के लिए एक सशक्त ढांचा तैयार किया है. भारतीय संविधान हमारा सबसे बड़ा मार्गदर्शक है. इसी के आधार पर हमारे महान नेताओं ने हमें वोटिंग का अधिकार दिया. इसका मतलब है कि अमीर हो या गरीब, देश के हर नागरिक के पास एक वोट का अधिकार होगा और हर वोट का महत्व बराबर होगा."

यह भी पढ़ें- Parliament Special Session: पंडित नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री और अटल बिहारी वाजपेयी के किस भाषण का पीएम मोदी ने किया जिक्र, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget