एक्सप्लोरर

सदन की कार्यवाही में व्यवधान की समस्या से निपटने के लिये सभी पार्टियों से बात करेंगे- ओम बिरला

बिरला ने कहा कि वह तख्ती बैनर लेकर बार-बार आसन के समीप आने वाले और नारेबाजी करने वाले सदस्यों को ऐसा करने से रोकने के उपायों के बारे में भी सभी दलों से बात करेंगे. उन्होंने कहा, सदस्यों को तख्ती-पोस्टर लेकर आसन के समीप नहीं आना चाहिये.

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही में गतिरोध की समस्या से निपटने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुये कहा है कि इसके लिये वह सभी दलों से बातचीत करेंगे. बिरला ने बताया कि तख्ती लेकर सदस्यों का आसन के समीप आना संसद की गरिमा के विरुद्ध है. उन्होंने कहा, ''सदस्यों को तख्ती-पोस्टर लेकर आसन के समीप नहीं आना चाहिये. यह संसद की गरिमा के अनुरूप नहीं है.''

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि अपना संदेश आसन तक पहुंचाने के लिये सदस्यों के पास तमाम अन्य विकल्प हैं. बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने वाले बिरला ने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिये वह सभी दलों के सदस्यों से बातचीत करेंगे. उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही में गतिरोध उत्पन्न करने से लोकसभा की छवि पर असर पड़ता है. बिरला ने कहा कि वह तख्ती बैनर लेकर बार-बार आसन के समीप आने वाले और नारेबाजी करने वाले सदस्यों को ऐसा करने से रोकने के उपायों के बारे में भी सभी दलों से बात करेंगे.

उल्लेखनीय है कि बिरला ने कार्यभार संभालने के बाद गुरुवार को पहली सर्वदलीय बैठक कर सदन की सुचारु कार्यवाही सुनिश्चित करने के बारे में सभी दलों के नेताओं से सुझाव देने को कहा है. उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को सदन में अपनी बात रखने का अधिकार है और वह सभी दलों को सदन में उनकी सदस्य संख्या से परे जाकर उनका पक्ष रखने के समान अवसर देंगे.

बिरला ने कहा कि सदन का संरक्षक होने के नाते वह अपनी जिम्मेदारियों से अवगत हैं लेकिन सदस्यों को भी यह समझना होगा कि उन्हें लाखों मतदाताओं ने चुनकर भेजा है इसलिये उन्हें कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को भी ध्यान में रखकर मुद्दों को सदन में उठाना चाहिये.

दिल्ली: बागी विधायकों को सदस्यता से अयोग्य ठहराने की कार्रवाई कर सकती है AAP

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माता-पिता की उम्र में 15 साल से कम का अंतर', SIR पर मुस्लिम नेता ने उठाए सवाल
'माता-पिता की उम्र में 15 साल से कम का अंतर', SIR पर मुस्लिम नेता ने उठाए सवाल
'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
8.7 करोड़ युवा न पढ़ाई में, न नौकरी में! नीति आयोग की चौंकाने वाली रिपोर्ट
8.7 करोड़ युवा न पढ़ाई में, न नौकरी में! नीति आयोग की चौंकाने वाली रिपोर्ट
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget