एक्सप्लोरर

पंचकूला हिंसा: कोर्ट में हुई हनीप्रीत की पेशी, आज तय नहीं होंगे आरोप

हनीप्रीत अंबाला जेल में बंद है. पंचकूला दंगों की पड़ताल में जुटी हरियाणा पुलिस ने 28 नवंबर को हनीप्रीत समेत 15 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी.

पंचकुला: साध्वियों से बलात्कार के आरोप में बाबा राम रहीम की सजा के बाद पंचकुला में हुई हिंसा मामले में हनीप्रीति समेत 15 अन्य आरोपियों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर आज पंचकुला कोर्ट सुनवाई हुई. लेकिन आज हनीप्रीत पर आरोप तय नहीं किए जाएंगे. बता दें कि सुबह 10 बजे हनीप्रीत चेहरा ढंककर पंचकूला कोर्ट पहुंची थी.

कोर्ट में बचाव पक्ष के वकीलों ने कहा है कि अभियोजन पक्ष के सभी दस्तावेज़ अभी नहीं मिले हैं. ऐसे में कोर्ट ने केस के इन्वेस्टिगेशन अफ़सर को पेश होने को कहा है. उसके बाद अगली तारीख़ दी जाएगी. बता दें कि हिंसा फैलाने वालों में हनीप्रीत के अलावा आदित्य इंसा, पवन इंसा, सुरेंद्र धीमान, दिलावर इंसा, दान सिंह, चमकौर सिंह और गोविंद राम का नाम भी शामिल है. इन आरोपियों में आदित्य इंसा और महेंद्र इंसा अबतक फरार है.

गौरतलब है कि पंचकूला दंगों की पड़ताल में जुटी हरियाणा पुलिस ने 28 नवंबर को हनीप्रीत समेत 15 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. पिछली सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों को इसकी कॉपी सौंप दी गई थी. इस चार्जशीट में हनीप्रीत समेत 15 अन्य को पंचकूला में दंगों और हिंसा की घटना के लिए आरोपी बनाया गया है.

हनीप्रीत पर गंभीर आरोप हैं. आरोप पत्र के तीन पन्नों में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और डेरे के छह सुरक्षाकर्मियों का भी जिक्र किया गया है. आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 121, 121ए, 216, 145, 150, 151, 152, 153 और 120बी के तहत मामले दर्ज किए गए हैं.

चार्जशीट में हनीप्रीत को बनाया गया मुख्य अभियुक्त

1200 पन्नों की चार्जशीट में हनीप्रीत को मुख्य अभियुक्त बनाया गया. उसके खिलाफ धारा 120B यानी आपराधिक साजिश रचने, 121 यानी राष्ट्र के खिलाफ जंग छेड़ने यानी देशद्रोह और 121A यानी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की साजिश रचने जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था.

हरियाणा पुलिस का दावा है कि पंचकूला हिंसा की साजिश डेरा सच्चा सौदा के हेडक्वॉर्टर में एक सीक्रेट मीटिंग में रची गई थी. सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने अपनी चार्जशीट में उस सीक्रेट मीटिंग का भी जिक्र किया है जो एक बंद कमरे में हुई थी.

8 दिनों तक पुलिस के साथ आंख-मिचौली का खेल खेलती रही हनीप्रीत

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हनीप्रीत ने पूछताछ में डेरे से जुड़े ऐसे कई लोगों के नाम बताए थे, जो पंचकूला हिंसा की साजिश में शामिल थे. साथ ही, हनीप्रीत ने उन लोगों के बारे में भी पुलिस को खुलकर बताया था, जिनकी मदद से वो 38 दिनों तक पुलिस के साथ आंख-मिचौली का खेल खेलती रही थी. पुलिस ने उनमें से कई लोगों को हनीप्रीत के साथ आरोपी बनाया है. सूत्रों के मुताबिक उनमें से कुछ लोग हनीप्रीत के खिलाफ गवाही भी दे सकते हैं.

कल एक और आरोपी गिरफ्तार

इससे पहले कल पंचकूला पुलिस ने हिंसा के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. राम रहीम के करीबी और डेरा के अनुयायी भंगीदास कस्तूर इंसा को सिरसा की एसआईटी टीम ने गिरफ्तार किया है. भंगीदास पर 25 अगस्त को सिरसा में हिंसा फैलाने का आरोप है.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि 25 अगस्त 2017 को जब सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम को बलात्कार का दोषी करार दिया था तब अचानक पंचकूला और सिरसा समेत हरियाणा और पंजाब के कई शहरों में भयानक हिंसा फैल गई थी. पथराव और आगजनी की कई घटनाएं हुईं थीं. उस वक्त यही सबसे बड़ा सवाल था कि आखिर इस हिंसा के पीछे कौन है. पुलिस ने जांच के बाद जो चार्जशीट दायर की उससे खुलासा हुआ कि इस हिंसा की मास्टरमाइंड और कोई नहीं बल्कि राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget