एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: गोली लगने के बाद चिल्लाया आतंकी... ‘मेरे साथ धोखा हुआ, भाईजान मुझे यहां से निकाल लो’

Terrorist In Jammu Kashmir: गिरफ्तार होने के बाद पता चला तबरक हुसैन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी, आईएसआई के लिए काम करता था और पाकिस्तानी सेना की इंटेलीजेंस यूनिट में दो साल काम कर चुका था.

Terrorist Tabrak Haussain: सुरक्षा एजेंसियों (Security Agencies) की पूछताछ में पाकिस्तानी फिदायीन आतंकी (Pakistani Terrorist) तबरक हुसैन (Tabrak Hussain) ने बताया कि उसे एलओसी (LoC) पर भारतीय सेना (Indian Army) की पोस्ट (चौकी) पर हमला करने के लिए पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) से 30 हजार रुपये मिले थे. तबरक ने बताया कि उसे ये पैसे पाकिस्तान इंटेलीजेस एजेंसी (Intelligence Agencies) के कर्नल यूनुस चौधरी (Yunus Chaudhary) ने दिए थे.

तबरक हुसैन इस वक्त भारतीय सेना के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती है. 21 अगस्त को पीओके से भारत के नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ के दौरान भारतीय सेना की गोली उसे लग गई थी. भारतीय सेना की गोलीबारी में तबरक के दो साथी वापस पीओके यानी पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर भाग खड़े हुए थे. भारतीय सेना के डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान तबरक को ब्लड भी मुहैया कराया.

2016 में भी गिरफ्तार हो चुका तबरक

भारत में आत्मघाती हमला करने आए एक आतंकी को सेना ने एलओसी पर हुई मुठभेड़ के बाद धर-दबोचा. एलओसी के नौशेरा सेक्टर में हुई इस मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी तबरक हुसैन घायल हो गया. खास बात ये है कि तबरक हुसैन दूसरी बार भारत में धर-दबोचा गया है. इससे पहले 2016 में भी उसे गिरफ्तार किया गया था और 26 महीने की जेल काटने के बाद पाकिस्तानी सरकार को सौंप दिया गया था.

गोली लगने के बाद घायल हुआ तबरक

रविवार को जब भारतीय सेना ने तबरक हुसैन को नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ करते हुए धर-दबोचा तो वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि वो यहां मरने के लिए आया था. भारतीय सेना की गोली लगने से तबरक घायल हो गया था. पकड़े जाने के वक्त वो ड्रग्स की डोज़ भी लिए हुए था. सूत्रों के मुताबिक, जांच में पाया गया कि उसने हाल ही में अपने शरीर के सीने, बगल और प्राईवेट पार्ट्स के बाल शेव करवाए थे. ऐसा इस्लामिक जेहादी आत्मघाती हमले से पहले करता हैं. 

दो साथियों के साथ तबरक की सीमा पर घुसपैठ

जानकारी के मुताबिक, तबरक हुसैन की उम्र करीब 26 साल है और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के कोटली इलाका का रहने वाला है जो लाइन ऑफ कंट्रोल यानि एलओसी से सटा इलाका है. अप्रैल 2016 में भी तबरक हुसैन ने अपने दो साथियों के साथ नौशेरा सेक्टर से ही घुसपैठ करने की कोशिश की थी. उस वक्त तबरक और उसका साथी हारून अली (निवासी, कोटली, पीओके) गिरफ्तार कर लिए गए थे. लेकिन उनका तीसरा साथी पीओके वापस भागने में कामयाब हो गया था.

घुसपैठ से पहले मिली थी ट्रेनिंग

गिरफ्तार होने के बाद पता चला तबरक हुसैन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी, आईएसआई के लिए काम करता था और पाकिस्तानी सेना की इंटेलीजेंस यूनिट में दो साल काम कर चुका था. उसनें आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के भिंबर कैंप में छह महीने के लिए गाइड बनने की ट्रेनिंग भी ली थी. दरअसल, आईएसआई और लश्कर ए तैयबा एलओसी से सटे पीओके के इलाकों में रहने वाले युवकों को आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए गाइड बनाने की ट्रैनिंग देते हैं. इसके अलावा तबरक को भारतीय सेना की संवदेनशील जानकारी इकठ्ठा करने और पकड़े जाने पर मनगंढंत कहानी बनाने में भी ट्रेन्ड किया गया था.

सुसाइड मिशन के लिए भारत में घुसपैठ

तबरक (Tabrak) और उसके साथी हरून अली (Harun Ali) को 26 महीने भारत (India) की जेल में काटने के बाद पिछले साल अटारी-वाघा बॉर्डर (Atari Bagha Border) के जरिए पाकिस्तानी सरकार (Pakistani Government) को सौंप दिया गया था. लेकिन रविवार को एक बार फिर वो सुसाइड-मिशन के लिए भारत (India) में घुसपैठ करने के लिए नौशेरा सेक्टर (Naushera Sector) पहुंच गया. इस बार वो भारतीय सेना (Indian Army) की गोली से घायल भी हो गया. गोली लगने के बाद वो चिल्लाने लगा कि मैं यहां मरने के लिए आया था, मुझे धोखा दे दिया, भाईजान मुझे यहां से निकाल लो. खास बात ये है कि तबरक का भाई, मोहम्मद सईद भी दिसम्बर 2021 में नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ के दौरान गिरफ्तार किया गया था.

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: एलओसी पर आतंकियों की घुसपैठ की एक और कोशिश को भारतीय सेना ने किया नाकाम, डरकर भागे घुसपैठिए

ये भी पढ़ें: ISI से ट्रेनिंग, आर्मी पोस्ट उड़ाने की तैयारी... पाक कर्नल के इशारे पर दाखिल फिदायीन आतंकी का पूरा कबूलनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget