भारत-पाक मैच के दौरान पाकिस्तानी व्यक्ति ने गाया भारतीय राष्ट्रगान, अब हो रहा है वायरल
क्रिकेट ग्राउंड से एक एेसी खबर सामने आई है जो सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों को सुख देने वाला नहीं है. बल्कि दोनों देशों की अवाम को भी खुश करने वाला है.

दुबई: हिंदुस्तान और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की सीमा पर जारी संघर्ष के बीच क्रिकेट ग्राउंड से एक एेसी खबर सामने आई है जो सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों के लिए सुख देने वाला नहीं है. बल्कि दोनों देशों की अवाम को भी खुश करने वाला है. दरअसल, एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान एक पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमी का भारतीय राष्ट्रगान गाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है.
29 साल के आदिल ताज उन हजारों क्रिकेट प्रेमियों में से एक हैं जिन्होंने 19 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए भारत-पाकिस्तान का मैच देखा. पाकिस्तान यह मैच भारत के हाथों आठ विकेट से हार गया.
बॉलीवुड फिल्म से सीखा राष्ट्रगान
गल्फ न्यूज की एक खबर के मुताबिक, ताज ने कहा कि जब उन्होंने बॉलीवुड की एक फिल्म में भारतीय राष्ट्रगान पहली बार सुना तब वह हैरान रह गए. उन्होंने कहा कि यह उनकी ओर से शांति के लिए उठाया गया एक छोटा सा कदम था.
Dubai boy #AdilTaj from Pakistan has become an internet sensation after singing along to the Indian national anthem at the #INDvPAK match
Tune in to catch him in conversation with @MoooPoint P.S. A Bollywood movie inspired him to do this, tune in & find out which 1 ???? pic.twitter.com/t2I5mEzEH1 — Radio Mirchi UAE (@RadioMirchiUAE) September 23, 2018
ताज ने कहा ‘‘मैं बॉलीवुड का बहुत बड़ा फैन हूं. मैंने हिंदी फिल्म ‘कभी खुशी कभी ग़म’ में भारतीय राष्ट्रगान पहली बार सुना. राष्ट्रगान के दौरान का एक सीन इतना अधिक भावनापूर्ण था कि मेरे रोंगटे खड़े हो गए. तब से जब भी भारत के साथ कोई क्रिकेट मैच हुआ और यह राष्ट्रगान बजा, मैंने इसे सीखने की कोशिश की.’’
A Pakistani cricket fan, Adil Taj, sang the Indian national anthem during the Group stage match between India and Pakistan in the ongoing Asia Cup
Read @ANI story | https://t.co/1juXMWcrJ5 pic.twitter.com/AUuYRGbi8e — ANI Digital (@ani_digital) September 22, 2018
मैच के दौरान इंडियन फैंस ने किया पाकिस्तानी राष्ट्रगान का सम्मान
दुबई में रहने वाले ताज ने कहा ‘‘मैच के दौरान पाकिस्तान का राष्ट्रगान पहले गाया गया. स्टेडियम में मौजूद सभी भारतीय उसके सम्मान में खड़े हो गए. यह बात मेरे दिल को छू गई. मैंने सोचा कि जब उनका राष्ट्रगान गाया जाएगा तो मैं भी उनका हिस्सा बनूंगा.’’























