एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir News: टारगेट किलिंग के लिए 'हाइब्रिड आतंकवादियों' का इस्तेमाल कर रही पाकिस्तानी एजेंसियां- सूत्र

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में आतंकियों द्वारा आम लोगों को टारगेट कर हत्या करने का क्रम जारी है. सूत्रों का कहना है कि इसके लिए पाकिस्तान एजेंसियां जिम्मेदार हैं.

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में आतंकी लगातार अपनी गतिविधियों को तेज करते जा रहे हैं. जम्मू कश्मीर में आतंकियों द्वारा आम लोगों को मारे जाने का क्रम लगातार जारी है. हाल ही में आतंकियों ने श्रीनगर में दो शिक्षक सपिंदर कौर और दीपक चांद की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में शांति और समृद्धि के माहौल को बाधित करने के लिए पाकिस्तान हाइब्रिड आतंकवादियों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

पाकिस्तान एजेंसियां कर रही हाइब्रिड आतंकवादियों का इस्तेमाल

दरअसल शीर्ष सरकारी सूत्रों की ओर से गुरुवार को जानकारी दी गई है कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह लगातार जम्मू-कश्मीर में शांति और समृद्धि के माहौल को खराब करने के लिए हाइब्रिड आतंकवादियों का इस्तेमाल कर रहे हैं. फिलहाल यह जानकारी ऐसे समय में आई जब श्रीनगर में आतंकियों ने दो शिक्षकों की हत्या कर दी थी.

'टारगेट करके की गई इन हत्याओं के लिए आतंकवादी समूहों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हाइब्रिड आतंकवादी ज्यादातर सामान्य नौकरियों में लगे हुए हैं और छोटे हथियारों का उपयोग करके ऐसी हत्याओं को अंजाम दे रहे हैं. वे इस तरह की घटना को अंजाम देने के बाद अपनी सामान्य लाइफ में लौट आते हैं.'

सुरक्षाबलों ने शुरू की कार्रवाई

सुरक्षा बलों को इनमें से कई युवाओं के बारे में सूचना मिली है और कड़ी कार्रवाई की जा रही है. सूत्रों ने बताया कि ऐसे युवाओं की संख्या काफी ज्यादा है और उनकी पहचान तेजी से की जा रही है. बता दें कि जम्मू कश्मीर में बीते तीन दिनों में कई आतंकी हमलों की सूचना मिली है. वहीं श्रीनगर के ईदगाह इलाके के एक सरकारी स्कूल में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में दो शिक्षकों की मौत हो गई.

इससे पहले बुधवार को श्रीनगर में आतंकियों ने एक फेरीवाले की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना लालबाजार के मदीना चौक के पास हुई जहां आतंकवादियों ने पीड़ित वीरेंद्र पासवान पर गोलियां चलाईं. पासवान बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले हैं और रेहड़ी-पटरी का काम करते हैं.  पुलिस ने बताया कि आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है.

इसे भी पढ़ेंः
Lakhimpur Kheri Case: गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के घर पर पुलिस ने चिपकाया नोटिस

Lakhimpur Kheri Case: राकेश टिकैत ने दी सरकार को चेतावनी, कहा- मंत्री की गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget