एक्सप्लोरर

'आतंकी हाफिज सईद को हमें सौंप दें', भारत ने की मांग तो बिलबिलाया पाकिस्तान, जानें क्या कहा?

Hafiz Saeed Extradition: भारत ने आतंकी हाफिज सईद को प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया है. इसको लेकर पाकिस्तान ने शुक्रवार (29 दिसंबर) को प्रतिक्रिया दी.

Pakistan On Hafiz Saeed Extradition: भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वह लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी और 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को प्रत्यर्पित करें. विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है. भारत सरकार के इस अनुरोध को आतंकियों की हमदर्द पाकिस्तान ने खारिज कर दिया है. 

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जहरा बलोच ने कहा, ''हमें भारत का अनुरोध मिला है, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय प्रत्‍यर्पण संधि नहीं है.'' आतंकवादी हाफिज सईद 2008 के मुंबई आतंकी हमलों समेत कई आतंकी मामलों में वांछित है. 

भारत ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को बताया कि आतंकवादी हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के लिए कुछ दस्तावेजों के साथ पिछले दिनों इस्लामाबाद को अनुरोध भेजा गया. बागची ने आगे कहा कि भारत पाकिस्तान को सईद की गतिविधियों के बारे में बताता रहा है. 

उन्होंने कहा, ‘‘वह भारत में कई मामलों में वांछित है. उसे संयुक्त राष्ट्र ने भी आतंकवादी घोषित किया है. इस संबंध में, हमने प्रासंगिक जरूरी दस्तावेजों के साथ पाकिस्तान सरकार को उसे भारत प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया है ताकि एक खास मामले में वह मुकदमा का सामना कर सके.’’

हाफिज सईद पर भारत ने क्या कुछ कहा?
हाफिज सईद के बेटे के पाकिस्तान में चुनाव लड़ने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर अरिंदम बागची ने कहा कि उस देश में कट्टरपंथी आतंकवादी संगठनों का मुख्यधारा में आना कोई नई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि हमने इस संबंध में कुछ खबरें देखी हैं. यह एक आंतरिक मामला है. वह किसी भी देश के आंतरिक मुद्दों पर आम तौर पर टिप्पणी नहीं करते हैं. 

बागची ने कहा कि इस तरह के घटनाक्रम का क्षेत्रीय सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ता है. हम निश्चित रूप से उन सभी घटनाक्रम पर नजर रखेंगे जिनका हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रभाव पड़ता है. 

इनपुट भाषा से भी.

ये भी पढ़ें- India China Relations: भारत और चीन के संबंध 2023 में कैसे रहे? समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget