एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के नए पीएम बनने जा रहे इमरान खान को पीएम मोदी ने गिफ्ट में भेजा बैट

पाकिस्तान आम चुनाव के बाद इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की जीत पर पीएम मोदी ने इमरान खान को फोन करके बधाई भी दी थीं.

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे पूर्व क्रिकेटर इमरान खान को बैट गिफ्ट गिया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने ये बैट हाईकमिशनर अजय बसारिया के हाथ पाकिस्तान भिजवाया है. बैट के साथ पीएम मोदी ने इमरान खान को संदेश भी भेजा है. क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) पाकिस्तान चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

खास बात यह है कि पीएम मोदी की तरफ से हाईकमिशनर अजय बसारिया ने जो बैट इमरान खान को भेंट किया है, उसमें पूरी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के हस्ताक्षर हैं. हाईकमिशनर ने इमरान खान से कई मु्ददों पर चर्चा भी की है. साथ ही भारत-पाकिस्तान संबंधों में संभावनाएं तलाशने पर भी जोर दिया है.

बता दें कि पाकिस्तान आम चुनाव के बाद इमरान खान को पीएम मोदी ने फोन करके बधाई भी दी थीं.  पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए लोकतंत्र की मजबूती को लेकर आशा व्यक्त की थी. साथ ही उन्होंने शांति और विकास की उम्मीद भी जताई थी.

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में अब 16 अगस्त को शपथ लेंगे इमरान खान

पाकिस्तान के नए पीएम बनने जा रहे इमरान खान को पीएम मोदी ने गिफ्ट में भेजा बैट

आपको बता दें कि पूर्ववर्ती पीएमएल (एन) की सरकार के दौरान भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बेहद खराब रहे थे. अब आगामी सरकार से नई उम्मीद जगी है. हालांकि पाकिस्तान में चुनाव प्रचार के दौरान इमरान खान लगातार भारत खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते नजर आए थे. भारत में राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इमरान खान के शासनकाल में भी रिश्ते सुधरने की उम्मीद कम है. इसकी बड़ी वजह इमरान खान और पाकिस्तानी सेना के बीच नजदीकी है. पाकिस्तानी सेना कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए जानी जाती है.

18 अगस्त को शपथ लेंगे इमरान खान

पाकिस्तान के अगले संभावित प्रधानमंत्री इमरान खान 18 अगस्त को शपथ लेंगे. मतदान की गोपनीयता भंग करने के मामले में आज निर्वाचन आयोग से लिखित में माफी मांगी और एक हलफनामा दाखिल किया. माफी के बाद चुनाव आयोग ने खान को भेजा गया नोटिस वापस ले लिया है, और अब पूर्व क्रिकेटर इमरान के पीएम पद की शपथ लेने का रास्ता साफ हो गया है.

यह भी पढ़ें-

राज्यसभा में तीन तलाक बिल नहीं होगा पेश, आज मानसून सत्र का है आखिरी दिन

राफेल डील: कांग्रेस ने मोदी राज में विश्व का सबसे बड़ा घोटाला बता JPC जांच की मांग की

मैं मोदी या राहुल विरोधी नहीं, विचारधारा विरोधी और प्रगति समर्थक हूं: कमल हासन

मानसून सत्र में 2 जीत के साथ पूरे विपक्ष पर भारी रही मोदी सरकार, जानें खास बातें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गुमराह किया कि...', ऋतब्रत से TMC के बागी मुस्लिम विधायक का मोह भंग
'गुमराह किया कि...', ऋतब्रत से TMC के बागी मुस्लिम विधायक का मोह भंग
'PM मोदी का लाया निजी संदेश', पुतिन से मुलाकात में बोले जयशंकर
'PM मोदी का लाया निजी संदेश', पुतिन से मुलाकात में बोले जयशंकर
DU में NSUI कैसे तैयार करेगी घोषणापत्र? बनाया ये खास प्लान
DU में कैसे बनेगा NSUI का घोषणापत्र? बनाया ये खास प्लान
'40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी', नीति आयोग की रिपोर्ट पर प्रियंका गांधी का हमला
'40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी', नीति आयोग की रिपोर्ट पर प्रियंका गांधी का हमला

वीडियोज

73 की उम्र में Anup Jalota करेंगे चौथी शादी? बोले- अब प्यार के लिए दिल में जगह नहीं
MC Square ने Mafia Mundeer, Badshah और Yo Yo Honey Singh पर की खुलकर बात, बताई बड़ी सीख
Govinda ने Fake News पर लिया Legal Action, 100 करोड़ तक के Damages का भेजा Notice
Mohsin Khan ने flaunt की Ring, Engagement की खबरों से मचा Buzz, Fans बोले- शादी कब है?
खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी', नीति आयोग की रिपोर्ट पर प्रियंका गांधी का हमला
'40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी', नीति आयोग की रिपोर्ट पर प्रियंका गांधी का हमला
सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश
सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश
'बंटवारा 1947' नहीं चली तो क्या हुआ, 2000 करोड़ी फिल्म से सनी देओल तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड्स?
2000 करोड़ी फिल्म से सनी देओल तोड़ेंगे बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स?
कार्तिक ने 'गोली' की रफ्तार से फेंकी गेंद, 153.6 की स्पीड; भारतीय खिलाड़ी ढेर
कार्तिक ने 'गोली' की रफ्तार से फेंकी गेंद, 153.6 की स्पीड; भारतीय खिलाड़ी ढेर
'मैं राजनीति से संन्यास…', TMC में बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान
'मैं राजनीति से संन्यास…', TMC में बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान
CJP ने दिल्ली में मार्च का किया ऐलान, कहा- 'एक महीने से सरकार...'
अभिजीत दीपके की CJP ने दिल्ली में मार्च का किया ऐलान, क्या है मांग?
पुतिन से मिले एस जयशंकर, कहा- BRICS समिट में स्वागत के लिए तैयार हैं
पुतिन से मिले एस जयशंकर, कहा- BRICS समिट में स्वागत के लिए तैयार हैं
सरसों तेल के टैंकर में युवक ने लगा दी डुबकी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
सरसों तेल के टैंकर में युवक ने लगा दी डुबकी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Embed widget