एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप में हमेशा हारने वाले पाकिस्तान की बौखलाहट, विज्ञापन में पायलट अभिनंदन का उड़ाया मजाक

क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत ने हमेशा पाकिस्तान को हराया है. अब अपनी इसी बौखलाहट के चलते पाकिस्तान ने एक एड बनाया है और इसमे भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन का मजाक उड़ाया है.

नई दिल्लीः क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में भारत ने पाकिस्तान को हरेक मैच में शिकस्त दी है और आज तक भारत से पाकिस्तान एक भी वर्ल्ड कप का मैच नहीं जीत पाया है. अब जब भारत और पाकिस्तान इंग्लैंड में चल रहे वर्ल्ड कप में आने वाले रविवार को भिड़ने वाले हैं तो एक पाकिस्तानी टीवी चैनल जैज टीवी ने एड बनाया है जिसमें भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्तमान का मजाक उड़ाया है. इस एड के जरिए पाकिस्तानी टीवी चैनल ने वर्ल्ड कप मैच में अपनी जीत को लेकर उम्मीद जताई है. भारत और भारतीय वायुसेना के हीरो अभिनंदन का मजाक उड़ाने वाले इस वीडियो की अवधि 33 सेकेंड है और इसे यूट्यूब पर देखा जा रहा है. दरअसल जब भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन पाकिस्तानी एफ-16 विमान को खदेड़ते हुए पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे और उनका मिग-21 बायसन विमान पाकिस्तान की सीमा में गिर गया था तो उस समय एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उनसे कुछ सवाल पूछे जाते दिख रहे थे. अब इसी तर्ज पर पाकिस्तानी टीवी चैनल ने एक एड बनाया है जिसमें शख्स को अभिनंदन जैसी मूंछो के साथ दिखाया है और भारतीय क्रिकेट टीम के जैसी जर्सी पहने भी दिखाया गया है. क्या है एडवर्टाइजमेंट में? इस 33 सेकेंड के एड में भारतीय पायलट अभिनंदन के जैसी मूंछे रखे हुए एक शख्स को दिखाया जा रहा है जिसने नीले-नारंगी रंग की टी-शर्ट पहन रखी है और वो चाय पी रहा है. बता दें कि भारतीय टीम की जर्सी भी नीले-नारंगी रंग की है. अभिनंदन जैसे दिखने वाले शख्स से कुछ सवाल पूछे जा रहे हैं. इन सवालों में सबसे पहला सवाल है कि टॉस जीत गए तो क्या करोगे, इसके जवाब में शख्स कह रहा है कि वो इस तरह के सवालों का जवाब नहीं दे सकता है. इसके बाद पूछा जा रहा है कि प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन होगा, इसके जवाब में भी शख्स कह रहा है कि वो इस सवाल का जवाब भी नहीं दे सकता है. वहीं इसके बाद पूछा जाता है कि चाय कैसी है तो वो कहता है कि चाय शानदार है. इसके बाद उसे कहा जाता है कि वो जा सकता है और वो शख्स 'ओके सर' कहके जाने लगता है. इसके बाद कहा जा रहा है कि 'एक सेकेंड रुको' और उसके बाद कहा जाता है कि 'कप कहां लेके जा रहे हो और उसके हाथ से कप ले लिया जाता है' इसके बाद हैशटैग 'लेट्स ब्रिंग द कप होम' के साथ पाकिस्तान बनाम इंडिया की जानकारी दी जाती है और एड खत्म हो जाता है. दरअसल जब अभिनंदन पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे तब उनसे जो सवाल पूछे गए थे और उन्होंने जिस तरह के जवाब दिए थे ठीक उसी तरह इस एड में भी दिखाने की कोशिश की गई है. ये सरासर भारतीय पायलट और भारतीय क्रिकेट टीम का मजाक उड़ाने की कोशिश है. हालांकि इस एड के जरिए एक तरह से पाकिस्तानी चैनल अपनी फ्रस्टेशन निकालने की ही कोशिश कर रहा है क्योंकि वो इस फैक्ट को झुठला नहीं सकते कि भारत वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से अजेय रहा है.

ये है वो एड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget