एक्सप्लोरर

करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर बयान देकर फंसे सिद्धू, पाकिस्तान बोला- भारत से नहीं हुई कोई औपचारिक बातचीत

पाक विदेश मंत्रालय ने कहा कि अभी तक दोनों देशों के बीच करतारपुर साहिब कॉरीडोर खोलने के मुद्दे पर कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है.

नई दिल्ली: करतारपुर साहिब कॉरीडोर को लेकर दिए बयान को लेकर पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू फंसते नजर आ रहे हैं. इमरान खान के शपथ ग्रहण में पाकिस्तान गए सिद्धू ने वापस लौटने के बाद कहा था कि उन्होंने पाक आर्मी जनरल को इसलिए गले लगाया क्योंकि उन्होंने करतापुर साहिब कॉरीडोर खोलने की बात कही थी. अब पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि भारत से कॉरिडोर खोलने को लेकर कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है.

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय से सवाल पूछा गया था कि खबरों के मुताबिक भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि भारत करतापुर साहिब कॉरीडोर खोलने के लिए पाकिस्तान से बातचीत के लिए तैयार है. लेकिन भारत पाकिस्तान की ओर आधिकारिक बातचीत का इंतजार कर रहा है, क्या पाकिस्तान ने भारत से कोई औपचारिक बातचीत की है? इसके जवाब में पाक विदेश मंत्रालय ने कहा कि अभी तक दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है. नवजोत सिंह सिद्धू ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बातचीत की थी. मुलाकात के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ''भारत सरकार का फर्ज बनता है कि 10 करोड़ नान का नाम लेने वाले भक्तों के लिए करतारपुर साहब के कॉरीडोर रूम खोलने के लिए रिक्वेस्ट भेजें. विदेश मंत्री ने कहा कि मैं ड्राफ्ट बनवा रही हूं और मैं चिट्ठी लिखूंगी. मुझे भारत सरकार बहुत से सकारात्मक व्यवहार की उम्मीद है. अगर यहां से रिक्वेस्ट जाती है और वहां से उस पर अलम होता है तो यह खबरों लोगों के भले का काम होगा.'' सिखों के पवित्र करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के लिए रास्ता खुलवाने के लिए जल्द कार्रवाई का आग्रह लेकर पंजाब के पर्यटन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली पहुंचे. सिद्धू ने पूर्व खेल मंत्री एमएस गिल के साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में सिद्धू को इस मुद्दे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा. केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने भी सिद्धू को फटकार की बात कही.

इतना ही नहीं, बीते महीने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ-ग्रहण समारोह में शिरकत के लिए मिली राजनीतिक मंजूरी के सियासी इस्तेमाल को लेकर सिद्धू को विदेश मंत्री की नाराजगी भी झेलनी पड़ी. मामले पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने तो ट्वीट कर यहां तक कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सिद्धू को पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष को गले लगाने के मामले पर झिड़का है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget