एक्सप्लोरर

चुनाव से पहले आतंकियों ने पाकिस्तान को दहलाया, बलूचिस्तान में बम ब्लास्ट, 25 की मौत, 42 घायल

Balochistan Bomb Blast: पाकिस्तान में आम चुनाव बलूचिस्तान प्रांत में चुनाव कार्यालयों को निशाना बनाया गया. पुलिस ने बताया कि आतंकवादी उम्मीदवारों को निशाना बना रहे हैं.

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान में आम चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को बलूचिस्तान प्रांत में चुनाव कार्यालयों को निशाना बनाकर किए गए दो बम विस्फोटों में कम से कम 25 लोग मारे गए और 42 अन्य घायल हो गए. पहली घटना में, पिशिन जिले में निर्दलीय उम्मीदवार असफंदयार खान काकड़ के कार्यालय के बाहर एक भीषण विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए.

एक घंटे से भी कम समय के बाद, किला अब्दुल्ला क्षेत्र में जमीयत उलेमा इस्लाम (जेयूआई) के चुनाव कार्यालय के बाहर एक और बम विस्फोट हुआ, जिसमें आठ लोगों की जान चली गई और 12 अन्य घायल हो गए. बलूचिस्तान के पंजगुर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब्दुल्ला जहरी ने बताया कि उम्मीदवार असफंदयार खान काकड़ के चुनाव कार्यालय के बाहर एक बैग में बम रखा गया था जिसमें टाइमर लगा था.

आतंकवादी उम्मीदवारों को बना रहे निशाना- पुलिस

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए क्वेटा ले जाया गया है.’’ उन्होंने कहा कि विस्फोट में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘आतंकवादी लोगों को मतदान केंद्रों पर जाने से रोकने के लिए उम्मीदवारों को निशाना बना रहे हैं, लेकिन चुनाव तय समय पर हो यह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई जा रही है.’’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, किला अब्दुल्ला क्षेत्र में जेयूआई उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय में विस्फोट होने से भारी क्षति हुई. पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने दो विस्फोटों की पुष्टि की और कहा कि गुरुवार को होने वाले चुनाव के लिए प्रांत में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. ईसीपी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इन आतंकी हमलों के अपराधियों को पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.’’

एक दिन पहले रैली पर हुआ था ग्रेनेड से हमला

बलूचिस्तान के गृह मंत्री जान अचकजई ने हमलों की निंदा की और कहा कि चुनाव तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे. कार्यवाहक गृह मंत्री गौहर इजाज ने पिशिन में निर्दलीय उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय के बाहर हुए विस्फोट की कड़ी निंदा की है. पाकिस्तान में आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से लगे बलूचिस्तान में हिंसा चरम पर है.

मंगलवार (6 फरवरी) को प्रांत के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा चौकियों, चुनाव प्रचार कार्यालयों और रैलियों पर 10 ग्रेनेड हमले किए गए थे. रविवार के बाद से इस प्रांत में लगभग 50 ऐसे हमले हुए हैं और सिबी शहर में एक घटना में हमलावरों ने नेशनल असेंबली के लिए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के उम्मीदवार की एक चुनावी रैली को निशाना बनाया, जिसमें चार लोगों की जान चली गई और छह अन्य घायल हो गए.

ये भी पढ़ें: हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में अमेरिकी और ब्रिटिश जहाजों पर दागी मिसाइलें, भारत की ओर आ रहा था 1 जहाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget