एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीज़फायर, राजौरी, अखनूर में की भारी गोलाबारी

पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल हुए थल सेना के एक जवान की बीती रात मौत हो गई, जिससे सीमा पर गुरुवार से मारे जाने वालों की संख्या बढ़ कर 11 हो गई.

 

जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के नौशेरा, राजौरी और अखनूर सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी कर आज लगातार चौथे दिन भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. इस बीच, पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल हुए थल सेना के एक जवान की बीती रात मौत हो गई, जिससे सीमा पर गुरुवार से मारे जाने वालों की संख्या बढ़ कर 11 हो गई.

राजौरी के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने राजौरी जिले के भवानी, कराली, सैद, नुंब और शेर मकरी इलाकों में आज शाम भारी गोलाबारी की.’’ एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुंछ जिला के मनकोट सेक्टर में एक अग्रिम चौकी पर तैनात सिपाही सीके रॉय कल पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हो गए और बीती रात एक सैन्य अस्पताल में उनकी मौत हो गई.

उनकी मौत के साथ नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू, कठुआ, सांबा, पुंछ और राजौरी जिलों में बृहस्पतिवार से पाकिस्तानी गोलीबारी में मारे जाने वालों की संख्या बढ़ कर 11 हो गई है.

पाकिस्तानी गोलीबारी में गुरुवार को बीएसएफ का एक जवान और एक किशोरी मारी गई थी, जबकि शुक्रवार को चार लोग (दो नागरिक और बीएसएफ का एक जवान और थल सेना का एक जवान) मारे गए और 40 से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों में बीएसएफ के दो कर्मी भी शामिल हैं.

पाकिस्तान द्वारा कल किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में तीन नागरिक और थल सेना का एक जवान मारे गए, जबकि 16 अन्य घायल हो गए. बीएसएफ और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा बीती रात जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की कोई रिपोर्ट नहीं है.

बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि अर्निया सेक्टर बीती रात सीमा पार से कुछ गोलाबारी होने को छोड़ कर लगभग शांत रहा है. उन्होंने बताया कि सांबा और कठुआ जिलों में दोपहर में सीमापार से गोलीबारी बंद हो गई लेकिन जम्मू जिले के कुछ इलाकों में यह बीच-बीच में जारी रही.

उन्होंने बताया कि मोर्टार के आखिरी कुछ गोले कल रात 10 बजे अर्निया सेक्टर में गिरे लेकिन इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ. बीती रात कहीं से भी पाकिस्तानी गोलीबारी की कोई रिपोर्ट नहीं है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाहपुर सेक्टर को छोड़ कर पुंछ और राजौरी जिलों में एलओसी पर भी शांति रही क्योंकि कल शाम से लेकर आज शाम तक पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का कोई बड़ा उल्लंघन नहीं किया गया.

हालांकि, उन्होंने बताया कि सीमा पार से छोटे हथियारों से गोलीबारी पुंछ के शाहपुर सेक्टर में सुबह चार बजे तक कुछ घंटे दर्ज की गई लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है. उन्होंने बताया कि अधिकारी हालात पर करीबी नजर रखे हुए हैं लोगों को फौरन सहायता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की टीमें मौके पर भेजी गईं.

उन्होंने बताया कि लोगों से अपने घरों के अंदर ही रहने को कहा गया है. उन्हें किसी संदिग्ध वस्तु को नहीं छूने को कहा गया है. गोलीबारी के चलते हजारों लोगों को अपना घर बार छोड़ कर पलायन करने और राहत शिविरों या अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget