एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, घाटी में की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तानी सेना ने 1 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया. भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर बारूदी सुरंग विस्फोट किया. दोनों देशों के सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई.

Pakistan Border Violation: पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा (LoC) का उल्लंघन किया है. 1 अप्रैल (बुधवार) को पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ की और भारतीय क्षेत्र में बारूदी सुरंग (माइन) विस्फोट किया. इसके बाद दोनों देशों के सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिससे सीमा पर तनाव बढ़ गया. अधिकारियों ने इलाके में कड़ी चौकसी बरती है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी है.

भारतीय सेना की कड़ी जवाबी कार्रवाई

भारतीय सेना के प्रवक्ता ने बताया कि 1 अप्रैल को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पार करके घुसपैठ की, जिससे बारूदी सुरंग विस्फोट हुआ. इसके बाद पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी गई और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया. भारतीय सेना ने संयम के साथ लेकिन प्रभावी तरीके से जवाब दिया, जिससे स्थिति नियंत्रण में आ गई.

सीमा पर हालात पर नजर

भारतीय सेना के उच्च अधिकारी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. प्रवक्ता ने कहा, "भारतीय सेना नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने के लिए 2021 में हुए डीजीएसएमओ (Director General of Military Operations) समझौते के सिद्धांतों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है."

मंगलवार को सेना ने शुरू किया तलाश अभियान

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को शुरु किए गए तलाश अभियान सीमावर्ती जिले में सतर्कता बनाए रखने के उद्देश्य से मजबूत किए गए सुरक्षा उपायों का हिस्सा हैं. पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की इकाइयों की संयुक्त टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया. जिन इलाकों में ये अभियान चलाए गए उनमें बेहरामगला-चत्रान सेलन, काला झूला, गुरसाई मस्तांद्रा जाबरी में नका नार जंगल और मनकोट के छजला-सीगी जैसे अंदरूनी और सीमावर्ती इलाके शामिल हैं.

तनावपूर्ण माहौल, सेना अलर्ट पर

इस गोलीबारी के बाद से LoC पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. सेना हर संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है और इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है कि किसी भी घुसपैठ या संघर्ष विराम उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

हथियार, ट्रेनिंग और लॉरेंस बिश्नोई कनेक्शन… वरिष्ठ पत्रकार ने बताई अतीक की हत्या की 54 दिनों की पूरी प्लानिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
Xप्लेन: रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?
रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
अभिषेक बनर्जी को विदेश जाने की इजाजत, जानें क्यों यात्रा पर लगी थी रोक
अभिषेक बनर्जी को विदेश जाने की इजाजत, जानें क्यों यात्रा पर लगी थी रोक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget