एक्सप्लोरर

BSF के साथ हुई फ्लैग मीटिंग में पाकिस्तान ने माना- कल सीमा पर मारा गया शख्स उसी के यहां का है

सोमवार को बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे शख्स को मार गिराया था. आज पाकिस्तान ने स्वीकार किया कि सीमा पर मारा गया शख्स उसी के यहां का है.

जम्मू: जम्मू कश्मीर में आगामी जिला विकास परिषद के चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के अपने नापाक इरादों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान लगातार कोशिशें कर रहा है. सोमवार देर शाम पाकिस्तान ने जम्मू के साम्बा सेक्टर में न केवल रेकी के मकसद से एक घुसपैठिया भेजा बल्कि भारतीय सुरक्षा बलों की लोकेशन जानने के मकसद से ड्रोन भी उड़ाया.

नगरोटा एनकाउंटर पर मुंह की खाने के बाद अब पाकिस्तान ने सोमवार शाम जम्मू के साम्बा सेक्टर में रेकी करने के मकसद से एक शख्स को सीमा के पास भेजा. सीमा पर तैनात जवानों ने पहले इस शख्स को चुनौती दी और जब वह नहीं रुका तो बीएसएफ के फायर कर दिया जिसमें वह शख्स मारा गया. इस घटना को अंजाम देने के बाद करीब 1 घंटे के बाद पाकिस्तान में जम्मू के सांबा सेक्टर के चक फकीरा पोस्ट के पास ही अपना एक ड्रोन उड़ाया और न केवल घुसपैठिए को ढूंढने की कोशिश की बल्कि भारतीय सुरक्षा बलों की लोकेशन जानने की भी फिराक में था.

इस घटना के बाद पूरी रात सीमा पर हाई अलर्ट रहा और मंगलवार सुबह बीएसएफ की पार्टी इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी किया. इसी दौरान पाकिस्तान के आग्रह पर भारत के बीएसएफ के जवानों और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच एक फ्लैग मीटिंग हुई. सोमवार दोपहर को हुई इस मीटिंग में बीएसएफ के 11 और पाकिस्तानी रेंजर्स के 15 लोगों ने भाग लिया इस मीटिंग में पाकिस्तान को आखिरकार मानना पड़ा कि सीमा पर मारा गया शख्स उसी का है. शख्स की पहचान अब्दुल हमीद निवासी शकरगढ़ के रूप में हुई.

नगरोटा एनकाउंटर की जांच में जुटी एजेंसियों ने एक और बड़ा खुलासा किया है. जांच एजेंसियों की मानें तो पाकिस्तान के शकरगढ़ के इलाके में जैश-ए-मोहम्मद की करीब 6 टीमें घुसपैठ के लिए तैयार बैठी हैं. दरअसल, पाकिस्तान की मंशा इन सभी टीमों को जम्मू कश्मीर में होने वाले जिला विकास परिषद के चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के मकसद से भारत में घुसपैठ कराना था. इसके लिए पाकिस्तान उस टनल का इस्तेमाल करने वाला था जिसे हाल ही में सुरक्षाबलों ने जम्मू के सांबा सेक्टर के शकरगढ़ इलाके के सामने वाली पोस्ट के पास ढूंढ निकाला है.

अब जब घुसपैठ कराने का यह रास्ता पाकिस्तान के लिए बंद हो गया तो पाकिस्तान ने इन घुसपैठियों को भारतीय सीमा में पार कराने के लिए चक फकीरा के पास एक गाइड को भेजा ताकि मौका देखकर वह इन घुसपैठियों को पार करा सके. लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों की चौकसी के चलते पाकिस्तान का यह प्लान भी धरा का धरा रह गया.

सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान के हर नापाक साजिश को नाकाम करने के लिए बीएसएफ में इन दिनों सीमा पर व्यापक ऑपरेशन चलाए हुए है. दरअसल, इस मौसम में पाकिस्तान घुसपैठ कराने के लिए सीमा पर की जंगली घास जिसे सरकंडा कहा जाता है, का फायदा लेना चाहता है. पाकिस्तान की इस मंशा को नाकाम करने के लिए बीएसएफ ने सीमा पर एक बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर तैनात कर दिया है ताकि इस सरकंडे को काटा जा सके. एबीपी न्यूज़ को यह भी बताया है कि बीएसएफ सरकंडे को काटने की कार्रवाई सीमा पर करता है तो पाकिस्तान इससे घबराकर फायरिंग शुरू कर देता है जिससे निपटने के लिए अब इस तरह के ट्रैक्टरों का इस्तेमाल हो रहा है.

पाकिस्तान की हर साजिश से वाकिफ भारतीय सुरक्षा बलों ने सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया है. पाकिस्तान की हर नापाक साजिश पर नजर रखने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह से तैयार है.

फारूक अब्दुल्ला पर जमीन कब्जाने का आरोप, जम्मू में आलीशान बंगला फॉरेस्ट लैंड पर बना-NC के दफ्तर भी फर्जीवाड़ा कर बनाए 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget