एक्सप्लोरर

छटपटा रहा है पाकिस्तान, पीएम मोदी से फोन पर बात के लिए वक्त मांग रहे इमरान खान

संसद के संयुक्त सत्र में अपने भाषण के दौरान इमरान खान के कहा था कि मैंने नरेंद्र मोदी से फोन पर बात करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई. पाक विदेश मंत्री ने कहा कि मसूद अजहर की हालत इतनी खराब है कि उसका घर से निकलना भी मुश्किल है.

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच देश को बड़ी कूटनीतक जीत मिली है. भारत के भारी दवाब के आगे पाकिस्तान झुकने के लिए मजबूर हो गया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को सिर्फ 24 घंटे में एलान करना पड़ा कि वो भारतीय पायलट अभिनंदन को आज रिहा कर रहे हैं. कूटनीतिक दबाव और भारतीय सैन्य ताकत के आगे लाचार पाकिस्तान अब भारत से बातचीत के लिए छटपटा रहा है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत करना चाहते हैं. सूत्रों के मुताबिक इसके लिए पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर भारत सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है. बता दें कि संसद के संयुक्त सत्र में अपने भाषण के दौरान इमरान खान के कहा था कि मैंने नरेंद्र मोदी से फोन पर बात करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई.

मसूद अजहर पर पाकिस्तान की नई ड्रामेबाजी पाकिस्तान का जैश-ए-मोहम्मद के मास्टरमाइंड आतंकी मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर ड्रामेबाजी का खेल शुरू दिया है. पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सीएनएन से बातचीत में कहा कि मसूद अजहर पाकिस्तान में ही है लेकिन काफी बीमार है. पाक विदेश मंत्री ने कहा कि मसूद अजहर की हालत इतनी खराब है कि उसका घर से निकलना भी मुश्किल है.

उन्होंने कहा कि भारत अगर मसूद अजहर के खिलाफ सबूत दे तो उसे जनता और कोर्ट के सामने रखेंगे. पाक विदेश मंत्री शायद भूल गए कि भारत ना जाने कितनी बार आतंक के आका मसूज अजहर के खिलाफ सबूत उसे सौंप चुका है. दिल्ली में संसद भवन पर हमला, पठानकोट हमला और अब पुलवामा मसूद अहजर पाकिस्तान की पनाह में भारत का अमन चैन बिगाड़ने की कोशिश कर रहे है, पाकिस्तानी विदेश मंत्री अभी सबूतों दुहाई दे रहे हैं.

दो दिन में पाकिस्तान ने 35 बार सीजफायर तोड़ा पाकिस्तान भले ही शांति का राग अलाप रहा हो और भारत से बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की मांग कर रहा हो. लेकिन कल भारतीय सेना ने पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया. सेना ने बताया कि किस तरह पाकिस्तान की सेना वायु सीमा का उल्लंघन कर बड़ी साजिश की फिराक में थे.

वहीं पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीमा पर सीजफायर उल्लंघन पर भी सेना ने कहा कि पाकिस्तान ने दो दिन में 35 बार सीजफायर उल्लंघन किया है. सेना ने कहा कि इस सीजफायर उल्लंघन उचित जवाब देने के लिए तैयार हैं. आतंकवाद पर भी भारतीय सेना ने पाकिस्तान को चेताया और कहा कि आतंकियों की ट्रैनिंग फैक्ट्री का खात्मा कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- भारतीय सेना ने दिखाए पाकिस्तान के F-16 विमान के इस्तेमाल के सबूत, कहा- पाक ने सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी: महज एक दिन के भीतर भारत ने पाक से कैसे जीती कूटनीतिक लड़ाई? अभी-अभी एक ‘पायलट प्रोजेक्ट’ पूरा हो गया- पायलट अभिनंदन की रिहाई की खबर पर पीएम मोदी आर्थिक मोर्चे पर बुरी खबरः तीसरी तिमाही में जीडीपी घटकर 6.6% रही, पांच तिमाहियों में सबसे कम वीडियो भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव
मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव
'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल
'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget