एक्सप्लोरर

'बेकार गया ऑपरेशन सिंदूर...', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर भड़का पहलगाम हमले का पीड़ित परिवार, PM मोदी से पूछा ये सवाल

IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच का काफी विरोध हुआ. पहलगाम के एक पीड़ित ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का कोई मतलब नहीं रह गया.

भारत ने एशिया कप 2025 के एक मुकाबले में रविवार (14 सितंबर) को पाकिस्तान को हरा दिया. टीम इंडिया ने मुकाबला 7 विकेट से जीता. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मैच के बाद जीत को भारतीय सेना को समर्पित किया. अहम बात यह है कि इस मुकाबले का काफी विरोध हुआ. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते और खराब हो चुके हैं. पहलगाम के एक पीड़ित ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर बेकार चला गया.

दरअसल जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अपने परिजनों को खो चुके लोगों ने भारत-पाकिस्तान मैच का जमकर विरोध किया था. देश के कई हिस्सों में लोगों ने कड़ा विरोध जताया. गुजरात के भावनगर के सावन परमार ने आतंकी हमले में अपने परिवार के लोगों को खो दिया. आतंकवादियों ने उनके भाई और पिता की हत्या कर दी थी. 

एएनआई के मुताबिक सावन ने भारत-पाकिस्तान मैच पर कहा, ''जब मुझे पता चला कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा, तब बहुत बुरा लगा. पाकिस्तान से किसी तरह का संबंध नहीं रखना चाहिए. अगर मैच खेलना है तो मेरे भाई को लौटा दो. अब ऑपरेशन सिंदूर बेकार गया, ऐसा लगता है.''

सावन की मां ने प्रधानमंत्री मोदी से किया सवाल

सावन की मां किरण परमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया. उन्होंने कहा, ''यह मैच नहीं खेला जाना चाहिए था. मैं पीएम मोदी से पूछना चाहती हूं कि जब ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है तो यह मैच कैसे खेला जा रहा है.''

भारत की जीत के बाद क्या बोले कप्तान सूर्या

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ सात विकेट की शानदार जीत को देश के सेना को समर्पित किया और कहा कि उनकी टीम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के साथ है. सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा, ''मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन मौका है मैं कहना चाहता हूं कि हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं और अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं. ''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget