एक्सप्लोरर

पहलगाम मामले पर याचिका खारिज, लगातार पीआईएल दाखिल करने पर बोला SC- जिरह की तो इतना हर्जाना लगाएंगे कि...

2 जजों की बेंच की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस सूर्य कांत ने कहा, 'आप लगातार याचिका क्यों दाखिल करते रहते हैं? आपको कौन इसके लिए उकसाता है?'

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दाखिल एक याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता वकील विशाल तिवारी को को कड़ी फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि लगातार याचिका दाखिल करने वाले इस याचिकाकर्ता का उद्देश्य सिर्फ प्रचार हासिल करना है. उसकी कथित जनहित याचिकाओं के पीछे जनहित का कोई इरादा नहीं होता.

वकील विशाल तिवारी ने मांग की थी कि सुप्रीम कोर्ट जम्मू-कश्मीर समेत सभी पहाड़ी इलाकों में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सरकार को निर्देश दे. सुनवाई शुरू होते ही 2 जजों की बेंच की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस सूर्य कांत ने कहा, 'आप लगातार याचिका क्यों दाखिल करते रहते हैं? आपको कौन इसके लिए उकसाता है?'

पहलगाम मामले के राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा होने की तरफ इशारा करते हुए जस्टिस सूर्य कांत ने कहा, 'आप इस विषय की संवेदनशीलता को नहीं समझते? अगर आपने जिरह की तो आपके ऊपर इतना हर्जाना लगाएंगे जो उदाहरण बने.' विशाल तिवारी ने याचिका वापस लेने की बात कही, लेकिन कोर्ट ने इसकी अनुमति न देते हुए याचिका खारिज कर दी.

आदेश लिखवाते हुए जज ने कहा, 'यह याचिकाकर्ता लगातार याचिकाएं दाखिल करता रहता है. उसका मकसद सिर्फ अपना प्रचार करना होता है. उसे विषय की गंभीरता और जनहित से कोई सरोकार नजर नहीं आता.' ध्यान रहे कि पिछले कुछ सालों से वकील विशाल तिवारी ने लगातार जनहित याचिकाएं दाखिल की हैं. किसी घटना के चर्चा में आते ही उसके आधार पर वह कोई न कोई याचिका दाखिल कर देते हैं. उनकी ज्यादातार याचिकाएं बेनतीजा रहती हैं. सोमवार को उन्हें जिस तरह की फटकार लगी है, ऐसा पहले भी कुछ मौकों पर हो चुका है.

 

यह भी पढ़ें:-
Waqf Amendment Act: 15 मई को नए CJI करेंगे सुनवाई, जस्टिस खन्ना से इमोश्नल होकर बोले तुषार मेहता- आपके रिटायरमेंट से दुखी हूं

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget