एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले पर असदुद्दीन ओवैसी ने मुसलमानों से कर दी बड़ी अपील, बोले- दुश्मन की चाल में न फंसे

Jammu Kashmir Terror Attack: AIMIM सांसद ने कहा, 'हम दहशतगर्दों की इस हरकत की निंदा करते हैं. हम इन दहशतगर्दों को कभी दीन-ए-इस्लाम का सहारा लेकर लोगों के कत्ल करने की इजाजत नहीं दे सकते.

Kashmir Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की न सिर्फ कश्मीरी बल्कि देशभर में मुस्लिम संगठन और नेता निंदा कर रहे हैं. इसी बीच गुरुवार (24 अप्रैल, 2025) को ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने देश भर के मुसलमानों से एक अपील की है.

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अपील करते हुए एक्स पर वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने कहा, 'जैसा आप सब जानते हैं कि पहलगाम में पाकिस्तान के लश्कर ए तैयबा के दहशतगर्दों ने 27 से ज्यादा लोगों की जानें ली हैं और कई घायल लोग अस्पताल में जिंदगी मौत से लड़ रहे हैं.'

'कल काली पट्टी बांधकर जुम्मे की नमाज पढ़ने जाएं'
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'इस दहशतर्दी और वहशियत के खिलाफ मेरे आप सभी लोगों से अपील है कि आप जब कल जुम्मे की नमाज पढ़ने जाएंगे तो अपनी बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर जाइए, ताकि हम मिलकर एक पैमाम दे सकें कि हम भारतीय विदेशी ताकतों को देश के अमन और इत्तेहाद को कमजोर करने नहीं देंगे. इस हमले की वजह से शर-परस्तों को हमारे कश्मीरी भाइयों को निशाना बनाने का मौका मिल गया है. तमाम भारतीयों से मैं अपील करता हूं कि वो दुश्मन की चाल में ना फंसे.'

'दीन-ए-इस्लाम का सहारा लेकर लोगों के कत्ल की इजाजत नहीं दे सकते'
AIMIM सांसद ने कहा, 'हम दहशतगर्दों की इस हरकत की निंदा करते हैं. हम इन दहशतगर्दों को कभी दीन-ए-इस्लाम का सहारा लेकर लोगों के कत्ल करने की इजाजत नहीं दे सकते. हम कभी भी इस बात को बर्दाश्त नहीं कर सकते कि बाहर की ताकतें आकर हमारे देशवासियों की जान लें. इसलिए हम लोगों को मिलकर उनकी निंदा करनी चाहिए.  पहलगाम हमले को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया है. इस बैठक में असदुद्दीन ओवैसी ने भी शिरकत की.

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान ने अरब सागर में दागी मिसाइलें तो भारत ने दिखाई पावर, INS से दाग दिया ये तबाही मचाने वाला हथियार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget